एनआईटी से करें मैनेजमेंट कोर्स

एनआईटी सिलचर ने एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए मंगवाए हैं आवेदन मैनेजमेंट से जुड़ी पढ़ाई करके इस फील्ड में कैरियर बनाने के इच्छुक लोग कर सकते हैं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर में आवेदन। संस्थान में एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इसे कोर्स की अवधि दो साल है। प्राप्त कुल आवेदनों में से शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों को संस्थान द्वारा आयोजित जीडी व इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इसी के आधार पर होगा। अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2016 निर्धारित है।

क्या है योग्यता

एनआईटी सिलचर के एमबीए प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आवेदक ने इंजीनियरिंग/साइंस/ह्यूमैनिटीज में बैचलर्स किया हो। आवेदक को कम से कम 5.5 सीजीपीए मिला हो। आवेदन के लिए उनके पास कैट/मैट/सीमैट का मान्य स्कोर होना भी जरूरी है। फाइनल ईयर के छात्र भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

स्पेशलाइजेशन ऑप्शन

संस्थान स एमबीए करने वाले लोगों के पास स्पेशलाइजेशन करने के लिए कुछ फील्ड का विकल्प मौजूद है। ये विकल्प इस प्रकार हैं - मार्केटिंग, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स। इन स्पेशलाइजेशन्स के जरिए आप किसी एक फील्ड को फोकस करते हुए चल सकते हैं।

कैसे होगा चयन

अनिवार्य योग्यताओं को पूरा करने वाले आवेदनों में से कैंडिडेट्स को उनके कैट/मैट/सीमैट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इन आवेदकों को इंटरव्यू और जीडी के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू और जीडी 26 मई से 28 मई तक होंगे।

सीट वितरण

एनआईटी सिलचर के एमबीए प्रोग्राम में सींटों की कुल संख्या 60 है। इसमें अनारक्षित सीट्स 29 हैं। ओबीसी की 16, एससी की 8, एसटी की 5, एससी-शावि की 1, अनारक्षित-शावि की 1 सीट निर्धारित की गई है। किसी वर्ग के तहत आवेदन करने के लिए सर्टिफिकेट हो।