MICA से सीखें ब्रांड़िंग के गुर
मुद्रा इंस्टीटयूट के नाम से पहचाने जाने वाले एमआईसीए नं कम्सूनिकेशन मार्केटिंग ब्रांडिंग जैसे फील्डस में मैनेजेमेंट की पढ़ाई करने के इच्छुक लोगों से पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कम्यूनिकेशन्स में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए हैं प्रवेश के इच्छुक लोगों को एमआईसीएटी नामक परीक्षा में बैठना होगा इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हे प्रवेश दिया जाएगा आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर होगी आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू होगी।
कोर्स और योग्यता
पीजी डिप्लोमा इन मैनेजमेंट कम्यूनिकेशन एमआईसीए का एक प्रमुख प्रोग्राम है। यह दो साल का आवासीय कोर्स है और इसे एमबीए के समकक्ष माना जाता है। इस कोर्स में आवेदन के लिए जरूरी है कि आवेदक ग्रेजुएट हो फाइनल ईयर कर परीक्षा दें रहें लोग भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदे के लिए जरूरी है कि उसने कैट एक्सएटी जीमैट दिया हो।
चार बड़े बदलाव
एमआईसीए की प्रवेश परीक्षा में जो चार बदलाव हुए हैं वे इस प्रकार है पीजीडीएम सी की चयन प्रक्रिया दो बार आयोजित होगी आवेदक को इनमें से कम से कम एक परीक्षा में तो बैठना होगा कैट एक्सएटी जीमैट एमआईसीएटी सिर्फ कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी ग्रुप एक्सरसाइज इंटरव्यू का पहला चरण बेंगलूरू कोलकाता दिल्ली मुंबई में होगा दूसरा चरण सिर्फ अहमदाबाद में
चयन की प्रक्रिया
एमआईसीए में प्रवेश के लिए तीन प्रमुख चरण हैं सबसे पहले आवेदक को कैट में से कोई एक कोई परीक्षा देनी होगी इसके बाद उसे एमआईसीएटी में बैठना होगा इस परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर शॅार्टलिस्ट किए गए आवेदको को ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा एमआईसीएटी का प्रमुख उददेश्य आवेदक में रचनात्मक सोच संवाद क्षमता और उपभोक्ता केद्रीयता के प्रति अभिरूचि की परख करना और नेतृत्व क्षमता का आकलन करना है। एमआईसीएटी कर आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा ग्रुप एक्सरसाइज इंटरव्यू जनवरी 2016 को होगें
कैसे करें तैयारी
एमआईसीएटी की तैयारी शुरू करने से पहले उन टॉपिक्स या फील्डस पर गौर कर लें जिनसे जुड़े सवाल इसमें पूछे जाते है इसकी तैयारी के लिए आप किसी एक बुक पर निर्भर नही रह सकते आपको कई बुक्स के साथ साथ इंटरनेट और न्यूजपेपर्स की भी मदद लेनी होगी एमआईसीए की वेबसाइट पर सैंपल पेपर भी दिया हुआ है जो आपको सवालों की प्रकृति का अंदाजा देगा।
कैसी होगी परीक्षा
एमआईसीएटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी जिसमें विभिन्न फील्डस से जुड़े सवालों के आधार पर आवेदक को जज किया जाएगा परीक्षा में विधि तरीको से सोच पाने की क्षमता लिखित संवाद क्षमता समसामयिक सामाजिक एंव कारोबारी मुददो की जानकारी से जुड़े सवाल होगें इन मुददों में मीडिया मार्केटिंग विज्ञापन समसामयिक घटनाए शमिल होगी इसके अलावा शाब्दिक और विश्लेषणात्मक योग्यता की परख करने वाले सवाल भी पूछे जाएंगें आवेदक की मनोवैज्ञानिक क्षमता की परख भी की जाएगी।