गणित-कम्प्युटर की तैयारी पर लगानी होगी ताकत
एसएससी मौसम विभाग में 1102 पदों की भर्ती, 4 अगस्त तक आवेदन, ऑनलाइन परीक्षा 20 से 27 नवंबर तक होगी कर्मचारी चयन आयोग ने मौसम विज्ञान विभाग में ग्रुप बी (नॉन गजटेड) के पदो ंके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल पदों की संख्याप 1102 है। आवेदन करने की आखिरी तारीख चार अगस्त शाम पांच बजे तक है। इसके लिए अभ्यर्थी को एसएससी की अधिकृत वेबसाइट पर लॉगइन करके भरना होगा। इसमें सर्वप्रथम अभ्यर्थी को पार्ट- 1 रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता व अन्य जानकारी भरनी होगी। फिर ऑनलाइन शुल्क जमा कराने के बाद पार्ट-2 रजिस्ट्रेशन में फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करके आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।
चयन प्रक्रिया : परीक्षा ऑनलाइन, दो पेपर होंगे
इस परीक्षा में चयन का आधार कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा ही है। कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा 20 से 27 नवंबर तक पूरे देशभर में होगी। परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सवाल एक अंक का है। परीक्षा में प्रश्न-पत्र को हल करने के लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें दो पार्ट में पेपर होगा। गणित में एसएससी की अन्य परीक्षाओं में पूछें जा रहे सवालों का पैटर्न होगा
गणित
पार्ट प्रथम में गणित के 25 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें एसएससी की अन्य परीक्षाओं में पूछे जा रहे सवालों का पैटर्न होगा। इसमें संख्या, डेसीमल, प्रतिशतता, अनुपात-समानुपात, लाभ-हानि, औसत, मिश्रण, कार्य व समय, बट्टा, बीज गणित संक्रियायें, पाई चार्ट, वृत्त व उसकी संक्रियायें, त्रिभुज के सर्वांगसमता व समरूपता पर आधारित सवाल, चतुर्भुज, प्रिज्म, पिरामिड, बेलन, त्रिकोणमितीय अनुपात, डिग्री व रेडियन माप, दूरी व ऊंचाई, बहुभुज व बार डायग्राम से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसके लिए फॉर्मूले व शॉर्ट ट्रिक्स पर अभ्यर्थियों की पकड़ होना जरूरी है।
कम्प्यूटर
इसमें मेमोरी, नेटवर्क, इंटरनेट व पीढ़ियों से संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं। लेकिन, इस प्रतियोगी परीक्षा में कम्प्यूटर डिप्लोमा, डिग्री आधारित परीक्षार्थी होंगे तो प्रश्न का आधार बदल जाता है। प्रथम मॉड्यूल में हम मेमोरी, कम्प्यूटर की बेसिक संरचना, संख्या पद्धति को शामिल कर सकते हैं। मॉड्यूल द्वितीय में हम ऑपरेटिव सिस्टम, वर्चुअल मेमोरी, फाइल-टाइप, पीसी सिक्यूरिटी को शामिल कर सकते हैं।
अंग्रेजी
इसमें भी 25 सवाल पूछे जाएंगे। ग्रामर के नियम, स्पेलिंग, विलोम-पर्यायवाची शब्द, पैसेज, वाक्य सही व गलत, एक्टिव-पैसिव, नरेशन से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।
भौतिकी
11वीं व 12वीं कक्षा के आधारभूत टॉपिक जरूर पढ़ें। यांत्रिकी के अंतर्गत मात्रक व विभायें, एसआई मात्रक, न्यूटन की गति के नियम, रेखीय-कोणीय संवेग संरक्षण का नियम, प्रदोव्य घूर्णन पिंड गतिकी, जड़त्व आघूर्ण, लोटनी गति, न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण का नियम पूछे जाएंगे। प्रकाशिकी में परावर्तन-अपवर्तन व्यक्तिकरण, प्रकीर्णन और ध्रुवण, सूक्ष्मदर्शी, दूरदर्शी, विद्युतधारा व चुंबकत्व से आवेश, विद्युत-चुंबकीय क्षेत्र, पेराविद्युतांक, ओम का नियम से संबधित सवाल पूछे जाएंगे।
सामान्य ज्ञान
25 सवाल ही होंगे। इसमें सामान्य विज्ञान, भूगोल के प्रयोग, ट्रॉपोग्राफिकल, अर्थव्यवस्था व भारतीय जलवायु, दैनिक जीवन के अनुप्रयोग, भौतिक व रसायन, हेरिटेज कल्चरल, स्वतंत्रता आंदोलन, भारतीय संविधान के अनुच्छेद कार्यपापलिका, न्यायपालिका, खेल गतिविधि व पुरस्कार आदि पर अवश्य ध्यान केन्द्रित करें।