Mathematics से सवांरें अपने कॅरियर का गणित
अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओ से जुड़े कोर्स करके कॅरियर बनाने सकते है इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ स्टैटिस्टिक्स में आवदेन। कोलकाता स्थित इस प्रतिष्ठित सस्ंथान ने स्टैटिस्टिक्स,मैथ्स ,इकोनॉमिक्स आदि विषयो मे ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर के कोर्सेज मे प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। इन कोर्सेज मे प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आई एस आई
वर्ष 1931 में स्थापित इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीटयूट सांख्यिकी और इससे जुड़े विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण एवं शोध का प्रमुख केंद्र रहा है। मुख्यालय कोलकाता में है। अन्य केंद्र दिल्ली, बंगलरू,चेन्नई और तेजपर में है। सस्ंथान को ‘राष्टीय महत्व का संस्थान’का दर्जा प्रास है। गिरिडीह में संस्थान की शाखा एग्रीकल्चरल एंड सोशियोलॉजिकल रिसर्च की कोयंबटूर हैदराबाद मुंबई पुणे स्थित इकाइयां स्टैटिस्टिकल क्वालिटी कंटोल एंड ऑपरेशन रिसर्च से जुड़ी है।
देनी होगी परीक्षा
आई एस आई की प्रेवश परीक्षा देनी होगी जिसका आयोजन 8 मई को है। बी. स्टैट या बी.मैथ्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले जिन लागो ने इंडियन नेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड जीता है उन्हे लिखित परीक्षा में बैठने की जरूरत नही है। ये लोग सीधे इंटरव्यू दे सकते है। तैयारी करने के लिए आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर्स की मदद ले सकते हैं।
कई कोर्सेज
आईएसआई कोलकाता में जिन यूजी पीजी डिग्री डिप्लोमा कोर्सेज के लिए आवेदन मंगवाए गए हैं वे इस प्रकार है यूजी कोर्सेस-बी.स्टैट ऑनर्स.बी. मैथ्स ऑनर्स (अवधि -3 साल ) पीजी डिप्लोमा कोर्सेज-एम स्टैट ऑनर्स एम मैथ्स ऑनर्स मास्टर ऑफ साइंस इन क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स मास्टर ऑफ सांइस इन क्वालिटी मैनेजमेंट सांइस मास्टर ऑफ साइंस इन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सांइस एमटेक इन कंप्यूटर सांइस एमटेक इन क्वालिटी रिलायबिलिटी एंड ऑपरेशन्स रिसर्च (अवधि -2 साल ) पीजी डिप्लोमा कोर्सेज - स्टैटिस्टिकल मैथडस एंड एनालेटिक्स कप्ंयूटर एप्लीकेशन्स (अवधि -1 साल )रिसर्च फैलोशिप -स्टैटिस्टिक्स मैथ्स क्वोंटिटेटिव इकोनॉमिक्स कप्यूटर सांइस क्वालिटी रिलायबिलिटी एंड ऑपरेशन्स रिसर्च आदि।
क्या है योग्यता
आईएसआई के कुछ कोर्सेज के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता यहां दी गई है। शेष कोर्सेज की योग्यता के लिए ऑनलाइन ब्रॉशर विजिट किया जा सकता है। बी.स्टैट/मैथ्सः मैथ्स व इंग्लिष के साथ बारहवी पास एमस्टैटः आईएसआई से बी.स्टैट/मैथ्स /पीजी डिप्लोमा इन स्टैटिस्टिकल मैथडस एंड एनालेटिक्स या स्टैट के साथ तीन वर्शीय ग्रेजुएषन। एम.मैथ्सः मैथ्स के साथ बीटेक/बीई। एमएस क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्सः इकोनॉमिक्स/स्टैट/मैथ्स/फिजिक्स के साथ बैचलर्स या आईएसआई से बी.स्टैट या मैथ्स और इकोनॉमिक्स की के साथ बीई/बीटेक डिग्री एमएस क्वालिटी मैनेजमेंट साइंसःमैथ्स के साथ बैचलर्स की डिग्री।
आवेदन प्रकिया
ऑनलाइन आवेदन
लॉगइन अकाउंट बनाने के बाद यहां दिए ऑनलाइन फॉर्म में अपनी डिटेल्स भर दें। ऑनलाइन फार्म भरते हुए आपको अपने सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड भी करने हैं। संस्थान कोर्सेज प्रवेश परीक्षा चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर उपलब्ध ब्रॉशर की मदद लें।
एप्लीकेशन फीस
ऑनलाइन आवेदन करते हुए आपको एप्लीकेशन फीस का भी भुगतान करना होगा। जनरल कैंडिडेंटस के लिए यह राशि 600 रूपए है। एससी/एसटी/शवि कैंडिडेटस के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रूपए हैं। फीस ऑनलाइन या एसबीआई चालान के जरिए जमा करवाई जा सकती हैं। इसके लिए 60 रूपए के बैंक चार्जेज का भुगतान भी करना होगा।