केमिस्ट्री में करें रिसर्च वर्क 

केमिस्ट्री में रिसर्च करने के इच्छुक लोग दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी के लिए कर सकते है आवेदन प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। पीएचडी इन केमिस्ट्री में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अक्टूबर 2015 को होना है। 

क्या है योग्यता 

आवेदक ने केमिस्ट्र या संबधित विषय में मास्टर्स एमफिल एमटेक एलएलएम एमडी एमएस में कम से कम 55 प्रतिशत अंक हासिल किए हो। एससी एसटी ओबीसी आवेदको को इसमें 5 प्रतिशत की छूट हासिल है। आवेदक वेबसाइट पर वर्णित छह कैटेगरीज में से किसी एक कैटेगरी के तहत आवेदन कर सकते है। 

कैसे होगा चयन 

डीयू से केमिस्ट्री में पीएचडी करने के इच्छुक लोगों के पास प्रवेश के लिए दो विकल्प है जो लोग फेलोशिप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुके है उन्हे विभाग में सीधे इंटरव्यू देना होगा वही जिन लोगों ने किसी फेलोशिप के लिए क्वालिफाई नही किया है उन्हे विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षा होगा इस एंट्रेंस एग्जाम के जरिए कुल 16 फेलोशिप्स दी जा रही है। एट्रेंस एग्जाम 11 अक्टूबर 2015 को आयोजित होगा एग्जाम डीयू के कैंपस में ही आयोजित किया जाना है। 

छह है वर्ग 

पीएचडी आवेदन के लिए आवेदको की छह कैटेगरीज तय की गई है। पहले वर्ग में वे लोग आते है। जिन्होने मास्टर्स किया हुआ है और पीएचडी की लिखित परीक्षा में बैठ रहे हैं दूसरा वर्ग उन लोगों का है जिनके पास पहले से फैलोशिप है और जो लिखित परीक्षा नही देगें। ये साधे इंटरव्यू देगें अन्य वर्ग रिसर्च प्रोजेक्टस टीचिंग में कार्यरत लोगों कें है।