हाईकोर्ट में एलडीसी भर्ती 

राजस्थान हाईकोर्ट में एलडीसी के 1733 पदों के लिए 21 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन सामान्य हिंदी के 18 और अगं्रेजी के 14 टॉपिक्स की अच्छी तैयारी से अभ्यर्थी पा सकते कामयाबी  
राजस्थान उच्च न्यायालय की ओर से एलडीसी की वैकेसी निकाली गई है। इसमें लिखित परीक्षा होगी पेपर हल करने के लिए तीन घटें का वक्त मिलेगा। सामान्य हिंदी व सामान्य अग्रेजी का पेपर होगा कंपीटिशन टफ होने की संभावना है। परीक्षा में दोनों पेपर सामान्य स्तर के है। चयन में हिंदी के 18 और अग्रेजी के 14 टॉपिक का बड़ा रोल रहेगा। एलडीसी के 1733 पदों के लिए यह भर्ती होगी फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। इंटरमीडिएट ओ लेवल परीक्षा अथवा कम्प्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग समकक्ष डिप्लोमा की योग्यता निर्धारित की गई है। परीक्षा मई में संभावित है। लिखित एग्जाम में चयनित अभ्सर्थियों को टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। यह हिंदी यी अग्रेंजी में दे सकते है। इसके लिए 35 शब्द प्रति मिनट की दक्षता होना जरूरी है। यह दक्षता परीक्षा के एक महीने बाद होगा। सामान्य हिंदी के पेपर में हिंदी व्याकरण के लिए 100 अंक निर्धारित किए है। इसमें अभ्यर्थी के लिए न्यूनतम 40 अंक लाना अनिवार्य है। 

प्रथम भाग 

सिंध समास क्रिया वाच्य उपसर्ग प्रतयय संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना इत्यादि शीर्षको के लिए परीक्षार्थी विशेष रूप से अवधारणाओं को स्पष्ट करे। सधि समास के नियमों व इनके अपवादों का अध्ययन करके इसके अभ्यास प्रश्नों को बार बार हल करे इन परीक्षाओं में अधिकतर गुण सधि वृद्धि सधि या व्यंजन विसर्ग सधि के पहले आए हुए प्रश्नों का बार-बार अभ्यास करना चाहिए। 

दूसरा भाग 

विलोम पर्यायवाची अनेकार्थक शब्द शब्द युग्म मुहावरे और लोकक्ति वाक्यांश के लिए सार्थक शब्द इन बिंदुओं के लिए परीक्षार्थी को विशेष रूप से अपनी स्मरण शक्ति बढ़ानी होगी 

तीसरा भाग 

शुद्विकरण को हम दो भागों में विभाजित करके पढ़ते है प्रथम भाग शब्द और द्वितीय भाग वाक्य शुद्धि शब्द शुद्धि के लिए परीक्षार्थी को अपने पढ़ाने लिखने और शुद्ध उच्चारण के अभ्यास को बढ़ाना चाहिए पिछली परीक्षाओं में आए हुए शब्दों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

चौथा भाग 

कार्यालयी पत्रों से संबधित ज्ञान है। इसके लिए परीक्षार्थी सर्वप्रथम किसी स्तरीय व्याकरण की पुस्तक से इन पत्रों के प्रारूप का भली भांति अध्ययन करें इन पत्रों में विभिन्न बिंदुओं के लिए निश्चित स्थान निर्धारित है। 

पांचवा भाग 

अग्रेंजी व्याकरण और भाषा का ज्ञान अपेक्षित है। इस भाग में सरल सयुक्त और मिश्र अग्रेंजी वाक्यो का हिंदी में रूपांतरण और हिन्दी वाक्यो का अग्रेंजी में रूपान्तरण संबधी प्रश्न पूछे जांएगे। 

टाइम मैनेजमेंट 

आप अपने प्रश्नो को हल करते हुए समय सीमा का विशेष ध्यान रखें इसके लिए प्रैक्टिस मॉक टेस्ट पेपर्स एंड सैंपल पेपर्स को हल करने का अभ्यास करें। 

फोकस ऑन बेसिक नॉलेज 

बेसिक बातों पर पकड़ उम्मीदवारों को परीक्षा में मजबूत बनाएगी जिससे हर तरह के प्रश्न आसानी से हल किए जा सके ग्रामर के सभी नियमों को अच्छे ढंग से समझ कर याद करें। 

स्मार्ट प्रिपरेशन 

पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों को हल करे और दैनिक अभ्यास करे इंग्लिश में सुधार लाने के लिए समाचार पत्र पढ़ें और व्याकरण पर आधारित किताबों को पढ़ें रोजाना नए शब्दों को सीखने की आदत डालें। जिन एक्सरसाइज का अभ्यास कर चुके हो उन्हे दोहराते रहें।