JIPMER : बीएससी में चमकाएं अपना कॅरियर

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने आवेदकों से बीएससी कोर्सेज के लिए आवेदन मंगवाए हैं।
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी ने अपने बीएससी कोर्सेज के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। संस्थान ने यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए हैं। संस्थान की ओर से बीएससी नर्सिंग, बीएएसएलपी (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंउ स्पीच-लैंग्वेज पेथोलॉजी) और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज कोर्सेज करवाए जाते हैं। बीएससी नर्सिंग और बीएएसएलजी कोर्सेज, 4-4 साल की अवधि के हैं। वहीं, बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज कोर्स 3 वर्ष का है। इस सभी कोर्सेज में एडमिशन पाने के लिए आवेदकों को एंट्रेस एग्जाम पास करना होगा। यह एग्जाम देश के 7 शहरों में आयोजित करवाया जाएगा। इस टेस्ट में पास होने वाले आवेदकों को काउंसलिंग के बाद एडमिशन दिए जाएंगे। यह संस्थान  भारतीय सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

कैसे होगा चयन

एडमिशन के लिए कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। परीक्षा सिर्फ अंग्रेजी माध्यम में होगी। इसमें कुल 100 मल्टीपल च्वॉइस सवाल पूछे जाएंगे। इनमें से फिजिक्स के 20 सवाल, केमिस्ट्री के 20 सवाल, बायोलॉजी के 40 सवाल, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन के 10 सवाल और लॉजिकल एंड क्वांटिटेटिव रीजनिंग के 10 सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम पूरी तरह से स्टेट बोर्ड हायर सेकेंडरी और सीबीएससी के कक्षा 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा। देशभर के 7 शहरों में एग्जाम सेंटर्स बनाए जाएंगे। इनमें चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, पुडुचेरी, त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा शामिल हैं।

कितनी हैं सीटें

बीएससी कोर्सेज में कुल मिलाकर 153 सीटें हैं। बीएससी नर्सिंग में 75 सीटें हैं जिनमें से 67 सीटें महिलाओं के लिए और 8 सीटें पुरुषों के लिए हैं। बीएएसएलपी में 4 सीटें और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज में 74 सीटें हैं। कुल 153 सीटों में से जनरल (यूआर) के लिए 64 सीटें, ओबीसी के लिए 35 सीटें, एससी के लिए 19 सीटें, एसटी के लिए 10 सीटें पी-यूआर के लिए 15 सीटें, पी-ओबीसी के लिए 6 सीटें और पी-एससी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं। हॉरिजोंटल रिजर्वेशन के तहत ओपीएच कैटेगिरी के लिए बीएससी नर्सिंग की 2 सीटें और बीएससी एलीड मेडिकल साइंसेज की भी 2 सीटें आरक्षित हैं।

प्रवेश के लिए क्या है योग्यता

जेआईपीएमईआर के बीएससी कोर्सेज में प्रवेश के लिए जरूरी है कि आवेदक 31 दिसंबर 2017 को या उससे पहले 17 साल के हो चुके हों। संस्थान की ओर से अपर आयु सीमा तय नहीं की गई है। शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से एडमिशन के लिए आवेदकों का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं इंग्लिश विषयों के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स होने अनिवार्य हैं। वहीं, जनरल कैटेगिरी में ओपीएच आवेदकों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं। जिन आवेदकों ने मार्च या अप्रैल 2017 में 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दी हैं और जिनका रिजल्ट नहीं आया है, वह भी अप्लाई कर सकते हैं।