विज्ञान में करें इंटीग्रेटेड कोर्सेज
विज्ञान से जुड़े क्षेत्रो में शोध के इच्छूक लोग कर सकते है देश के प्रतिष्ठित संस्थानो के इंटीग्रेड पीएचडी कोर्सेज में आवेदन इन प्रोग्राम्स के तहत आपकी पोस्ट ग्रेजुएशन और पीएचडी दोनों हो जाती है। इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस और इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ सांइस एजुकेशन एंड रिसर्च में ये इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम करवाएं जाते है। कुछ कोर्सेज में प्रवेश एमएससी के लिए दी जाने वाली प्रवेश परीक्षा जैम के स्कोर और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर मिलता है तो कुछ में अलग से आयोजित एट्रेंस और इंटरव्यू के आधार पर प्रवेश होगा जानते है इनकी बारे में विस्तार से
क्या है संस्थान
विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों में इंटीग्रेटेड पीएचडी करवाने वाले संस्थानों में आईआईएससी और आईआईएसईआर प्रमुख नाम है। इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस बगंलुरू में स्थित है जबकि इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च के संस्थान कई शहरों में है। ये संस्थान इस प्रकार है आईआईएसईआर भोपाल तिरूवनंतपुरम कोलकाता पुणे मोहाली इन संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए इनकी आधिकारिक वेबसाइटस पर विजिट किया जा सकता है।
क्या है विषय
आईआईएससी और आईआईएसईआर से इंटीग्रेटेड पीएचडी करने के इच्छूक लोगें के पास सांइस के विभिन्न विषयों का विकल्प होता है। वे अपनी रूचि और बैचलर्स की पढ़ाई के आधार पर इनमें से किसी सब्जेक्ट में प्रवेश ले सकते है। प्रमुखत ये स्ट्रीम्स फिजिकल साइंसेज केमिकल साइंसेज मैथेमिकल साइंसेज बायोलॉजिकल सांइसेज की है। जैम के पेपर में आपको द्वारा जिस सब्जेक्ट का एग्जाम दिया गया होगा आवेदन उसके आधार पर होगा।
क्या है योग्यता
आईआईएसईआर के इंटीग्रेटेड पीएचडी की अहर्ता बायोलॉजिकल केमिकल मैथिमेटिकल फिजिकल साइंसेज इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी व संबधित क्षेत्रो में बैचलर्स स्कूल ऑफ फिजिस में प्रवेश लेने वालों के पास ज्वॉइंट एंट्रेस स्क्रीनिंग टेस्ट यानी जेईएसटी का मान्य स्कोर होना चाहिए। आईआईएससी में प्रवेश के लिए तय विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है।
चयन का आधार
आईआईएससी के इंटीग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए जरूरी होता हे कि आवेदक ने उस साल जैम की परीक्षा पास की हो। इस परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदको को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। तब प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के अंको को मिलाकर अंतिम चयन सुची तैयार की जाती है। इसी के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। आईआईएसईआर में प्रवेश के लिए एट्रेंस एग्जाम लिया जाता है। इसे क्लीयर करने वाले आवेदेकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद रिटेन एग्जाम और इंटरव्यु के अकों के आधार पर चयन की अंतिम सूची बनेगी। कोर्स में साइंस से जुड़े विषयों के विकल्प होते हैं।
शोध है आधार
समाज के सामने पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं का वैज्ञिनिक हल निकालने के लिए प्रमुख आाधार विज्ञान के क्षेत्र में किया जाने वाला शोध ही है। इसके जरिए ही पुरानी तकनीकों की व्यावहारिकता पर दोबारा गौर किया जा सकता हैं।
कई है अवसर
रिसर्च प्रोफेशनल
विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों में पीएचडी करने वाले लोगों के पास अपने मूल सब्जेक्ट या इंटरडिसीप्लीनरी फील्डस में शोध के अवसर होते हैं। वे विभिन्न रिसर्च इंस्टीयूटस में निकलने वाली साइंटिस्टस की पोस्टस के लिए भी आवेदन कर सकते है और पोस्ट डॉक्टरल करते हुए अलग शोध भी कर सकते हैं। रिसर्च प्रोफेशनल्स समय-समय पर अपने शोधपत्र भी निकालते रहते हैं। इस क्षेत्र में कई अच्छी भारतीय एंव विदेशी स्कॉलरशिप्स की सुविधा भी उपलब्ध हैं। इन्हे लेकर आप शोध से जुड़ी अपनी रूचि को आगे बढ़ो सकते हैं।
एकेडमिक कॅरियर
इंटीग्रेटेड पीएचडी करने के बाद आप एकेडमिक्स में भी अच्छा कॅरियर तलाश सकते हैं। पीएचडी करने के बाद आप अपनी कमांड वाले सब्जेक्ट में प्रोफेसरशिप के लिए आवेदन कर सकते है। कॉलेज में पढ़ाने के दौरान आप साथ-साथ पढ़ाई भी कर सकते है और नए-नए शोध भी इस फील्ड में आप जीवनभर पढ़ सकते हैं। एकेडमिक कॅरियर में रहने वाले लोग समय-समय पर शोधपत्र निकालते हैं। यह फील्ड विज्ञान में रूचि वालों के लिए हैं।