अव्यवस्था में छिपे मौके पहचानें 

बिजनेस में सब कुछ तय ढर्रे पर चलते रहने को अक्सर आप सफलता मान लेते है ओर जरा सी भी अव्यवस्था आ जाने पर बिजनेस के अस्तित्व पर ही खतरा देखने जग जाते है। जरा सा हटकर सोचें तो यह अव्यवस्था आपके बिजनेस को नई दिशा में ले जाने का रास्ता दिखाने का एक संकेत बन सकेंत बन सकती है।  सफलता बिजनेस के लिए आदर्श स्थिति आप भले ही निश्चितता और संतुलन को मनाते हों लेकिन इसका यह अर्थ नही कि समय समय पर बिजनेस के सामने आने वाली अव्यवस्था या अनिश्चितता इसके लिए खतरनाक ही होगी। इसी अवस्था को थोड़ा अलग नजरिए से देखेगें तो पाएगे कि आपके बिजनेस के सामने आने वाली ये अव्यवस्थाएं आपके सामने ऐसे नए नए अवसर पेश करती है। जो कि पहले से कहीं ज्यादा संतुलन हासिल करवाने में मददगार हो सकती है। 
 
आपका रेड अलर्ड 

बिजनेस में आने वाली अव्थवस्थाओं को देखकर डर न जाएं। ये अव्यवस्थाएं दरअसल आपकी मौजूदा व्यवस्था में किसी न किसी तरह की कमी के कारण सामने आती है। इसलिए इन्हें एक तरह के अलर्ट सिस्टम की तरह स्वाकारें जो आपको समय समय पर अपने सिस्टम को मौजूदा समय के अनुरूप सेट करने में मदद करता है। 
 
कॉन्फिडेंस बूस्टर 

बिजनेस में पैदा होने वाली अव्यवस्था वैसे तो अच्छे अच्छों को तोड़ जाती है लेकिन यदि आपका स्वैया चुनौतियों को स्वीकार करके उनके समाधान खोजने का है तो ये आपके कॉन्फिडेंस को बढ़़ाने वाले बूस्टर का काम कर जाती है। इसलिए कोशिश करिए कि यह अव्यवस्था आपके लिए बूस्टर ही बनें। 
 
बेहतर है बदलाव 

बदलाव तब तक हमे परेशान करते रहते है जब तक हम उन्हें स्वीकार नही कर लेते। आपके पुराने आइडिया यदि अब चल नही पा रहे या मार्केट में कंपीटिशन अगर बढ़ रहा है तो इन बदलावों को प्रोत्साहक बलों के रूप में स्वीकार करें। जिस दिन आप इन्हें स्वीकार कर लेगें उस दिन इन चुनौतियों से उतरने की तैयारी की हिम्मत आपमें आपने आप ही आ जाएगी। 
 
कलह की कॉल 

ऑफिस में समय समय पर एंप्लॉइज के बीच में होने वाले झगड़ों या किसी बड़े विवाद के कारण पैदा होने वाली अव्यवस्था से भी घबराएं नही क्योकि इस स्थिति में आप यह विचार कर पाएगें कि किस तरह इसे भविष्य में पैदा होने से रोका जाए। इस अप्रोच के साथ आप कुछ ऐसे नियम अवश्य बना लेंगे जो आने वाले समय में इस तरह की स्थितियों और उनसे होने वाले नुकासान की संभावनाओं को क्षीण कर देंगें। 
 
टूटते कस्टमर्स 

लबें समय से चले आ रहे जिस बिजनेस ने आपकी बेफिक्री दी हुई थी उसी का साथ छोड़ते कस्टमर्स आज आपको बेचैन कर जाते है। इस अव्यवस्था से भी ज्यादा डरने की जरूरत नही है क्योकि आपका साथ छोड़कर किसी दूसरे की ओर जाते ये कस्टमर्स आपको सकेंत दे जाते है कि आपकी नीतियां पुरानी पड़ चुकी है और उनमें कुछ न कुछ बदलाव करनपी कर समय अब आ गया है। इसे एक असवर की तरह लें।