आईसीएआई एक अगस्त को जारी करेगी आईपीसीसी का रिजल्ट

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से इंटीग्रेटेड प्रोफेशनल कम्पीटेंसी कोर्स (आईपीसीसी) का रिजल्ट एक अगस्त को जारी होगा। आईपीसीसी क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स ही आर्टिकलशिप के लिए मान्य होंगे। एडवांस आईटी का सर्टिफिकेट रखने वाले स्टूडेंट्स को ही सीए फाइनल एग्जाम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
नेट का नोटिफिकेशन जारी : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सैकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) परीक्षा 2017 की आफिशयिल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार यूजीसी नेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 30 अगस्त को खत्म हो जाएगी। ज्यादा जानकारी वेबसाइट से ले सकते हैं।