चंडीगढ़ से कर सकते हैं होटल मैनेजमेंट ट्रेड डिप्लोमा
चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (सीआईएचएम), चंडीगढ़ ने अपने विभिन्न ट्रेड डिप्लोमा कोर्सेज के लिए योग्य आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। यह सभी डिप्लोमा कोर्सेंज 1 साल 6 महीने की अवधि के हैं। इच्छुक आवेदक 6 जुलाई 2017 तक आवेदन कर सकते हैं संस्थान की ओर से 5 ट्रेड्स में डिप्लोमा करवाया जाएगा। सभी कोर्सेज में एडमिशन मेरिट के आधार पर होंगे।
योग्यता और चयन
सीआईएचएम के ट्रेड डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदकों का 12वीं क्लास पास होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदकों के पास 12वीं क्लास में इंग्लिश सब्जेक्ट होना अनिवार्य है। संस्थान की ओर से आयु सीमा भी रखी गई है। इसके अनुसार 1 जुलाई 2017 को जनरल व पीएच आवेदकों की उम्र 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। एससी/एसटी कैटेगिरी के आवेदकों की उम्र 1 जुलाई 2017 को 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योग्य आवेदकों का चयन 12वीं क्लास की परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
कोर्स और सीटें
संस्थान 5 कोर्सेज में डिप्लोमा करवाएगा। इनमें फूड प्रोडक्शन में 70 सीटों, बेकरी एंड कन्फेक्शनरी में 30 सीटों, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस में 35 सीटों, फूड एंड बेवरेज सर्विस में 70 सीटों और हाउस कीपिंग ऑपरेशंस में 35 सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे।
जरूरी तारीखें
आवेदक 6 जुलाई 2017 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। मेरिट लिस्ट 7 जुलाई 2017 को डिस्प्ले की जाएगी। इसके बाद 11,12 और 13 जुलाई 2017 को काउंसलिंग होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में 25 जुलाई 2017 को दूसरी काउंसलिंग करवाई जाएगी।