जेनेटिक्स के छात्रों के लिए रिसर्च क्षेत्र में हैं बेहतर अवसर
जेनेटिक इंजीनियरिंग साइंस की एडवर्सि ब्रांच में से एक है। इसमें जीवित प्राणियों के जेनेटिक मटीरियल को विभिन्न तकनीकों के माध्यम से डीएनए कोड में परिवर्तित किया जाता है। पेड़-पौधों जानवर और इंसानों के जेनेटिक मटीरियल या जींस को संशोधित कर नए और बेहतर गुण विकसित करना जेनेटिक इंजीनियरिंग कहलाता है। मदद से फसलों की पैदावार बेहतर करने तक में मदद मिलती है। बायोटेक्नोलॉजी में जेनेटिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल व्यापक रूप से किया जाता है। फार्मा सेक्टर में दवाइयों के प्रोडक्शन में जेनेटिक टेक्नोलॉजी का उपयोग होता है। इसकी बढ़ती मांग से जेनेटिक इंजीनियर या स्पेशलिस्ट की मांग देश के साथ विदेशों में भी बढ़ी है। जेनेटिक इंजीनियर मुख्यत कृत्रित तरीकों का उपयोग कर जीन में डीएनए अनुक्रम को नए तरीके से व्यवस्थित करते है। इसमें किसी ऑर्गैनिज्म से डीएनए एक्सट्रैक्ट करके केमिकल या डीएनए की मदद से इसमें बदलाव कर उसे फिर से ऑर्गैनिज्म में वापस रखना भी शमिल है। ये प्रोफेशनल पीढ़ी दर पीढ़ी जीवों में लक्षण और व्यवहार के परिवर्तन की भी स्टडी करते है छात्र इससे संबधित कोर्स में प्रवेश लेकर इसमें कॅरिअर बना सकते है। भारत में इनकी मांग बढ़ने का सबसे बड़ा कारण देश में कृषि की नई तकनीकों और फॉर्मेसी सेक्टर का तेज विस्तार है। रिसर्च के क्षेत्र में रूचि रखने वाले युवाओं के लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।
जॉब प्रॉस्पेक्ट
जेनेटिक इंजीनियर मेडिकल और फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री एग्रीकल्वर सेक्टर सरकारी और प्राइवेट एजेंसियों के रिसर्च एंड डेवलपमेंट क्षेत्र में जॉब कर सकते है। बयोटेक लैबोरेटरी में रिसर्च एनर्जी और एनवायरनमेंट से संबधित इंडस्ट्री एनिमल हसबैंड्री डेयरी फार्मिग आदि में भी रोजगार के अवसर है।
एलिजिबिलिटी
साइंस स्ट्रीम से वीं करने वाले छात्र इससे संबधित कोर्स में प्रवेष ले सकते है। साइंस बैकग्रांड के छात्र बायोटेक्नोलॉजी मॉलीक्यूलर बायोलॉजी माइक्रोबायोलाजी या बायोकेमिस्ट्री के बैचलर डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते है। स्पेशलाइजेशन हासिल करने के लिए छात्र मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते है। बैचयर डिग्री कर चुके छात्र जेनेटिक इंजीनियरिंग के एमएससी कोर्स में एडमिशन ले सकते है। शोध या शिक्षण क्षेत्र में कॅरियर बनाने के लिए पीएचडी की जा सकती है।
कमाई
जेनेटिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट में ग्रेजुएट को शुरूआत में से हजार रूपए प्रति माह सैलरी मिलने की संभावना होती है। कुछ वर्ष के अनुभव के बाद सैंलरी पैकेज से हजार रूपएप्रति माह तक हहो सकता है। प्राइवेट रिसर्च संस्थानों में पैकेज और ज्यादा होने की संभावना होती है। वही शिक्षण क्षेत्र में शुरूआत पैकेज से हजार रूपए प्रति माह हो सकता है।