भारतीय नौसेना में तलाशें अवसर
भारतीय नौसेना से जुड़कर कॅरियर बनाने के इच्छुक लोग भारतीय नौसेन्य अकादमी एज्हीमला केरल में जून 2016 से शुरू होने वाले कोर्सेज में आवेदन कर सकते है। ये कोर्सेज पायलट प्रेक्षक पद से जुड़े होगें ये कोर्स करके आप नौसेना में एक शानदार कॅरियर बना सकते है। इस शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत वे ही लोग आवेदन कर सकते है जो अविवाहित हों। पायलट पद के लिए अविवाहित पुरूष आवेदन कर सकते है जबकि प्रेक्षक पद के पद लिए अविवाहित पुरूष और महिलांए दोनो आवेदन कर सकते है। आवेदन की अतिंम तिथि 2 अक्टूबर 2015 निधारित की गई है।
क्या है योग्यता
आवेदन ने बारहवीं में फिजिक्स और मैथ्स के साथ पढ़ाई की हो और किसी भी स्ट्रीम में बीटेक या बोई की पढ़ाई की हो। पयलट पद पर आवेदन के लिए बीई बीटेक में कम से कम 60 फीसदी अंक होने चाहिए जबकि प्रेक्षक प्रविष्टि के लिए कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 19 से 24 वर्ष है जबिक कमर्शियल पायलेट लाइसेंस होल्डर्स के लिए यह उम्र सीमा 18 से 25 साल है। पायलट पद पर सिर्फ पुरूष आवेदन कर सकते है जबकि प्रेक्षक पद पर दोनों।
फिजिकल फिटनेस
शैक्षणिक योग्यताओं से इतर आवेदको को ये शारीरिक मापदंड भी पूरे करने होगें न्यूनतम कद 162.5 सेमी पुरूष 152 सेमी महिलाएं। दृष्टि 6/6, 6/9 से 6/6, 6/6 तक शोधनीय रंगाधता और रात्रिअंधता नही हो। शारीरिक मापदंडों में किसी आवेदक को किसी किस्म की छूट नही दी गई है। विस्तृत जानकारी नेवी की वेबसाइट से लें।
ट्रेनिंग पायलट
पायलट पद के उम्मीदवारों को आईएनए एज्हीमला में नौसेना के अनुकूल कोर्सेज में 22 सप्ताह का प्रशिक्षण लेना होगा प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा कर लेने के बाद उम्मीदवारों को विंग प्रदान किए जाएगें उम्मीदवारों को विंग मिल जाने के बाद ही वे उडडयन वेतन और भतों के अधिकारी होगें
ट्रेनिंग प्रेक्षक
प्रेक्षक पद के उम्मीदवारों को आईएनए एज्हीमला में नौसेना के अनुकूल कोर्सेज में 22 सप्ताह का प्रशिक्षण लेना होगा प्रेक्षक स्कूल में प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उम्मीदवार को प्रेक्षक विंग मिलेंगें इसके बाद ही वे भी उडडयन वेतन और भतों के अधिकारी माने जाएंगे।
कैसे होगा चयन
शॉर्ट सर्विस कमीशन 10 मई की अविध के लिए प्रदान किया जाता है। इसकी अवधि 14 वर्ष तक के लिए बढ़ाई भी जा सकती है। अनिवार्य अहर्ताओं को पूरा करने वाले आवेदको को शॉर्टलिस्ट करके सेवा चयन बोर्ड द्वारा बुलाया शॉर्टलिस्ट किए गए इन उम्मीदवारों के एसएसबी इंटरव्यूज बंगलुरू में आयोजित किए जाएगें एसएसबी के इन इंटरव्यू की अवधि पांच दिन की है। इसका पहला चरण एक दिन का है और दूसरा चरण कुल चार दिन तक चलेगा। पहले चरण के तहत बौद्धिकता की परीक्षा चित्र परिकल्पना और सामूहिक चर्चा को शामिल किया जाएगा पहले चरण में सफल रहने वाले दूसरे चरण तक जाएगें इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षाएं गु्रप टास्क और इंटरव्यू होगें सफल लोगों को पायलट अभिरूचि बैटरी परीक्षा और उडडयन चिकित्सा परीक्षा से होकर गुजरना होगा।
क्या होंगे कर्तव्य
पायलट अफसरों या प्रेक्षक अधिकारियों के रूप में आपके कर्तव्य इस प्रकार होंगे पायलट बुनियादी उड़ान प्रशिक्षण व कमीशन के बाद विंग्स प्रदान किए जाने पर आपको वायुयान उड़ाने का अवसर मिलेगा। यह उड़ान कही से कही तक की भी हो सकती है। प्रशिक्षित लोगों को नौसेना के विभिन्न ऑपरेशन्स जैसे सफेंस एयर सब सफेंस आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रेक्षक प्रशिक्षा पूरा करने के बाद आप भारतीय नौसेनिक उडडयन शाखा के अंग होंगे आपका प्रमुख काम सॉनिक्स सोनर्स रडार्स और संचार उपकरणों का संचालन करना होगा। आपको विभिन्न एयरक्राफ्टस की नौसैन्स क्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर काम करने अवसर मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
नौसेना के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की अतिंम तिथि 2 अक्टूबर 2015 है। आवेदन के लिए पर जाएं यहां अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प में ऑफिसर्स एंट्री पर क्लिक करें। पूरा फॉर्म भरते समय अपने सामने अपनी शैक्षणिक जानकारी पहले से रख लें। भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट अपने पास रख लें। सिस्टम से जनरेटेड एप्ललीकेशन नंबर से ऑनलाइन फॉर्म की दो कॉपीज प्रिंट करें। कॉपी पर फोटो लगाएं सेल्फ अटेस्ट करें और तय दस्तावेजों (सेल्फ अटेस्टेड फोटो 10 वीं 12 वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट कॉपी अन्य मार्कशीटबस अन्य दस्तावेज) के साथ इस पते पर साधारण डाक से भेज दें पोस्ट बॉक्स नं2 सरोजिनी नगर डाकखाना नई दिल्ली 23