इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए 23 तक करें आवेदन इस बार प्रारंभिक एग्जाम में एक टेक्निकल पेपर हटाया

यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2018 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीएससी की ओर से 558 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस भर्ती के जरिए सिविल इंजीनियरिंग, यांत्रिक इंजीनियरिंग, विद्युत इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक तथा दूरसंचार इंजीनियरिंग के लिए भर्ती होगी।

चयन प्रक्रिया : चार चरणों में होगी परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा में भी दो पेपर होंगे
अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे, यह 500 अंकों के होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन व इंजीनियरिंग अभिरूचि का होगा। इसके लिए दो घंटे का वक्त मिलेगा। दूसरा पेपर 300 अंक का होगा। इसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। दूसरा पेपर विषय से संबंधित होगा। प्रारंभिक परीक्षा
वस्तुनिष्ठ बहुवैकल्पिक प्रकार की होगी।

गेट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन ही अलग से पढ़ना होगा
एक्सपर्ट मेक बेसिक जयपुर के सुरेश चौधरी ने बताया कि इस परीक्षा का सिलेबस गेट परीक्षा के पाठ्यक्रम के समान ही है। इसलिए गेट परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को केवल प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन को ही अलग से पढ़ना होगा। गेट परीक्षा के पिछले 10 सालों के प्रश्न-पत्र हल करने से भी तैयारी में मदद मिलेगी। प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में सामान्य अध्ययन व इंजीनियरिंग अभिरूचि का होगा। इसमें सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक विकास से जुड़े राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महत्व के सवाल पूछे जाएंगे। इसके साथ लॉजिकल रीजनिंग व विश्लेषणात्मक योग्यता से भी सवाल पूछे जाएंगे।

यह है आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु में तीन साल की छूट, एससी, एसटी को पांच साल की छूट मिलेगी। निशक्तजनों को 10 साल की छूट रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता

थ्कसी की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसमें सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व टेलीकम्यूनिकेशन में किसी एक ब्रांच के विषय में परीक्षा दे सकते हैं।