डीयू से करें मास्टर्स की पढ़ाई 

एजुकेशनल रिसोर्सेज और पर्सनेलिटी गूमिंग के लिहाज से देश विदेश के स्टूडेंस की पसंदीदा यूनिवर्सिटी डीयू ने अपने पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। ये कोर्सेज साइंस कॉमर्स आटर्स कॉमर्स लॉ एजुकेशन सोशल साइसेज और इटरडिसीप्लीनरी एंड अप्लाइड सांइसेज के है। रजिस्ट्रेशन की अतिंम तिथि 30 अप्र्रैल है ओर एट्रेंस एग्जाम की तिथि बाद में घोषित होगी। 

प्रवेश के तरीके 

डीयू के पीजी कोर्सेज में प्रवेश की दी कैटेगरीज है।दोनो कैटेगिरीज के तहत 50.50 प्रतिशत सीटें भरी जाएगी। पहली कैटेगिरी के तहत डायरेक्ट एडमिशन होगा जो कि डीयू के ग्रेजुएटस के लिए होगा इस कैटेगरी के तहत प्रवेश ग्रेजुएशन के मार्क्स के आधार पर होगा दूसरी कैटेगरी एटें्रस एग्जाम की है।इस कैटेगिरी के तहत एक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके अंको के आधार पर तय कोर्स में आवेदक को प्रवेश मिलेगा। 

एप्लीकेशन फीस 

आवेंदन के लिए जनरल व ओबीसी कैंडिडेटस को प्रति कोर्स 500 रूपए की एप्लीकेशन फीस भरनी होगी एससी एसटी या शारीरिक रूप से विकलांग आवेदको के लिए प्रति कोर्स आवेदन शुल्क 250 रूपए रखा गया है। 

क्या है कोर्सेज 

डीयू के कुछ डिपार्टमेंटस व उनके तहत आने वाले पीजी मास्टर्स कोर्सेज इस प्रकार है  अटार्स एमए इन अरेबिक बुद्धिस्ट स्टडीज इिंग्लश जर्मन इटेलियन फिलॉसॉफी साइकोलॉजी पंजाबी संस्कृत उर्दू आदि।  इंटरडिसीप्लीनरी साइंसेज एमएससी इन जेनेटिक्स बायोकेमिस्ट्री बोयोटेक माइक्रोबायो इंफॉमेटिक्स आदि। 

लॉ एलएलबी एलएलएम 

मैथेमेटिकल साइंसेज एमए एंड एमएससी इन मैथ्स अप्लाइड ऑपरेशनल रिसर्च स्टैटिक्स एमएससी इन सीएस एमसीए। 
सांइस एमए इन एनवायरमेंट साइंस एमएससी इन केमिस्ट्री बॉटनी फीजिक्स जूलॉजी आदि। 
क्लस्टर इनोवेशन सेंटर एमएससी इन मैथेमेटिक्स एजुककेशन।

क्या है योग्यता 

अलग अलग कोर्सेज के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता भिन्न भिन्न है। कोर्स का नाम वेबसाइट पर दिए एलिजिबिलिटी लिंक में डालकर अनिवार्य योग्यता देख सकते है। उदाहरण के लिए एमए इंग्लिश चुनने पर आता है मेरिट कैटेगरी डीयू से बीए इंग्लिश ऑनर्स में 60 फीसदी या इससे अधिक एट्रेंस कैटेगरी डीयू से बीए इंग्लिश ऑनर्स में 45 फीसदी या किसी अन्य विवि से ग्रेजुएशन में 50 फीसदी। 

कैसे करें तैयारी 

प्रवेश की तैयारी की रणनीति बनाने से पहले यह क्लीयर होना चाहिए कि आप आवेदन किस कैटेगिरी के तहत कर रहें है यदि आप बैचलर्स में डीयू के ही स्टूडेंट हैं और पीजी कोर्स में मेरिट बेस पर दाखिला चाहते हैं तो आपको सारी मेहनत अपने ग्रेजुएशन के मार्क्स पर करनी है। लेकिन यदि आप एट्रेंस एग्जाम के रास्ते इस प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो आपको इसके सिलेबस की पूरी गहनता के साथ तैयारी करनी होगी। एट्रेंस में पूछे जाने वाले सवालों का स्तर का ही होता है इसलिए अपनी ग्रेजुएशन की टेक्स्ट बुक्स का गहराई से अध्ययन करें। पिछले साल के प्रश्नपत्रों से पूछे जाने वाले सवालों की प्रकृति का अंदाजा हो सकता है। एट्रेंस एग्जाम्स की तारीखों की सूचना अभी कुछ समय बाद जारी की जाएगी। तब तक आप अपनी तैयारी जारी रखिए।