डॉक्टर बनने का सपना करें साकार

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी (जेआईपीएमईआर) ने अपने एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगवाए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के एमबीबीएस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए योग्य आवेदकों को एंट्रेस एग्जामिनेशन पास करनी होगी। यह परीक्षा देशभर के करीब 75 शहरों में आयोजित करवाई जाएगी। एग्जाम सिटी फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर अलॉट किए जांएगे। सलेक्शन टेस्ट का आयोजन जून में किया जाएगा। यह परीक्षा संस्थान की 200 सीट्स पर एडमिशन के लिए कराई जाएगी। एमबीबीएस कोर्स की अवधि 4 साल और 6 महीने की होगी। इसके बाद स्टूडेंट्स को एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप करनी होगी। इसके बाद ही एमबीबीएस की डिग्री दी जाएगी।

क्या है योग्यता

संस्थान के एमबीबीएस प्रोग्राम में प्रवेश पाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही एडमिशन के समय उसकी उम्र 17 साल होनी चाहिए या 31 दिसंबर 2017 को या उससे पहले आवेदक की उम्र 17 साल होनी चाहिए। किसी भी कैटेगिरी के आवेदकों को आयु सीमा तय नहीं की गई है। दाखिले के लिए आवेदकों का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायो-टेक्नोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 12वीं क्लास पास होना जरूरी है। आवेदकों के 12वीं मेंं न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स होने जरूरी हैं। वहीं, जनरल कैटेगिरी के ओपीएच आवेदकों के न्यूनतम 45 प्रतिशत मार्क्स होना अनिवार्य हैं। एससी/एसटी व ओबीसी/ओपीएच कैटैगिरी के आवेदकों के 12वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत मार्क्स होने आवश्यक हैं। इसके अलावा जो आवेदक साल 2017 में 12वीं की परीक्षाओं में बैठे हैं या बैठने जा रहे हैं, वे भी इस कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जेआईपीएमईआर के एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदकों को एंट्रेंस एग्जाम पास करना होगा। यह एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। यह एग्जाम 2 घंटे 30 मिनट का होगा। यह दो शिफ्ट्स में कराया जाएगा। मॉर्निंग शिफ्ट/फर्स्ट शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक होगी। आफ्टरनून शिफ्ट/सेकेंड शिफ्ट/सेकेंड शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5ः30 बजे तक चलेगी। एंट्रेस एग्जाम में कुल 200 सवाल होंगे जिनमें फिजिक्स के 60 सवाल, केमिस्ट्री के 60 सवाल, बायोलॉजी के 60 सवाल, इग्लिंश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन के 10 सवाल, लॉजिकल एवं क्वॉन्टिटेटिव  रीजनिंग के भी 10 सवाल होंगे। हर सही जवाब के लिए आवेदकों को 4 मार्क्स दिए जाएंगे। गलत जवाब के लिए नंबर नहीं काटे जाएंगे।

जरूरी तारीखें

संस्थान के एमबीबीएस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2017 रखी गई है। आवेदक संस्थान की वेबसाइट से 22 मई 2017 और 4 जून 2017 को हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 4 जून 2017 को कराया जाएगा। 19 जून 2017 को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होने की संभावना है। इसके बाद पहली काउंसलिंग, 27 से 30 जून 2017 तक होगी। तीसरी काउंसलिंग 23 अगस्त 2017 को कराई जाएगी। 5 जुलाई 2017 को कोर्स की शुरुआत होगी।