डिजिटल इकोनॉमी के विस्तार से मिलेंगी 50 लाख से ज्यादा नौकरियां

इंटरनेट और टेलीकॉम क्षेत्र में नई तकनीकों के आने से डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला है। इससे डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ावा मिलेगा, जिससे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे। 4 जी तकनीक आने के बाद से देश में स्मार्टफोन की बिक्री तो बढ़ी ही है, साथ ही इंटरनेट का औसत उपयोग भी तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में इंटरनेट किसी न किसी माध्यम से प्रत्येक काम में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप् से जुड़ा हुआ है। पिछले वर्षों में अर्थव्यवस्था भी इससे काफी हद तक प्रभावित हुई है। नोटबंदी के बाद इंडस्ट्री में कई मुद्दों में एक अहम मुद्दा डिजिटल पेमेंट का था। इंटरनेट की पहुंच ने डिजिटल पेमेंट को पेमेंट के एक सहज माध्यम के रूप् में पेश किया। ऑनलाइन वेबसाइट से खरीददारी हो,

इंजीनियरिंग, आईटी और कंप्यूटर साइंस

आईअी और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, वेब डेवलपर और एप् डेवलपर प्रोफेशनल के लिए मौके बढ़ेंगे।
डिजिकल मार्केटिंग और कंटेंट राइटिंग डिजिटल माध्यमों के उपयोग को ऑनलाइन कॉमर्स बाजार की बड़ी भागीदारी रही हे। आज कंपनियां मार्केटिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर रही हैं।

विभिन्न क्षेत्रों में जॉब के अवसर

इसमें प्रोफेशनल आईटी कंपनियों, साइबर सिक्योरिटी कंपनियों, बैंकिग और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी कंपनियों, ई-कॉमर्स, मोबाइल मैन्यफैक्चरिंग कंपनियों और डिजिटल मीडिया और एडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में जॉब कर सकते हैं।

शुरूआती पैकेज 2.5 से 3 लाख रू. सालाना

अलग-अलग सेक्टर, कंपनियों और जॉब प्रोफाइल के अनुसार सैलेरी पैकेज अलग-अलग होने की संभावना होती है। कॅरिअर की शुरूआत में औसत पैकेज 2.5 से लाख रूप्ए सालाना हो सकता है।