सिविल सर्विसेज में बनाएं शानदार कॅरियर
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने देश प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन 2017 के लिए इच्छुक आवेदकां से आवेदन आमंत्रित किए है। इस परीक्षा के माध्यम से इस बार विभिन्न विभागों 980 रिक्तियों को भरा जाएगा। गौरतलब है कि देशभर से हजारों स्टूडेंटस हर साल यह परीक्षा देते हैं इस बार आवेदक 17 मार्च 2017 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। प्रीलिमिनरी परीक्षा 18 जून 2017 को आयोजित कराई फिलाहल सिर्फ प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के फॉर्म ही भरे जाएंगें इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से मेन्स परीक्षा के लिए फॉर्म भरने होगें प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए कुल 72 जगहो पर परीक्षा संटर्स बनाए जाएगें वही मेन्स परीक्षा के लिए 24 जगहो पर सेंटर्स बनाएं जाएगें।
क्या है योग्यता
सिविल सर्विसेज में इजिडयन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस और इंडियन पुलिस सर्विस के लिए आवेदको का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक की उम्र 1 अगस्त 2017 को 21 साल से कम और 32 साल से ज्यादा नही होनी चाहिए एससी व एसटी आवेदको को अपर आयु सीमा में अधिकमत 5 साल की छूट ओबीसी आवेदको को अधिकतम 3 साल की छूट दी जाएगें शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से आवेदको के पास मान्य यूनिवर्सिटी की डिग्री होनी जरूरी है। योग्य आवेदको को परीक्षा में 6 प्रयासों की अनुमति होगी। एससी व एसटी आवेदको के लिए प्रयासों की कोई सीमा नही होगी ओबीसी आवेदकों को 9 अनुमति होगी।
कितनी होगी आवेदन फीस
आवेदकों को आवेदन फॉर्म के साथ ही 100 रूपए की एप्लीकेशन फीस भी जमा करानी होगी हालांकि महिला एससी एसटी पीएच आवेदको को कई फीस नही देनी होगी। बाकी सभी आवेदक यह एप्लीकेशन फीस स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की किसी भी ब्रांच में कैश के जरिए या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद स्टेट बैंक ऑफ मैसूर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला स्टेट बैंक ऑफ मैसूर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की नेटबैंकिंग की सुविधा के जरिए या वीजा मास्टर क्रेडिट डेबिट कार्ड के जरिए जमा करा सकते है।
कैसी होगा परीक्षा प्लान
सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन में 2 स्टेज होगी पहली स्टेज में सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी आयोजित कराई जाएगी यह ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा होगी इस परीक्षा में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किग भी की जाएगी इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा देनी होगी दूसरी स्टेज में सिविल सर्विसेज (मेन) एग्जामिनेशन आयोजित होगी इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होगें फिलहाल केवल सिविल सर्विसेज (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। मेन एग्जामिनेशन के लिए दोबारा ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
जरूरी तारीखें और एग्जाम सेंटर्स
यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन का आयोजन 18 जून 2017 को कराया जाएगा इसके लिए इच्छुक आवेदक 17 मार्च 2017 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। सिविल सर्विसेज मेन एग्जामिनेशन अक्टूबर 2017 में होने की संभावना है। इसके अलावा यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन के लिए देशभर में कुछ 72 जगहों पर एग्जाम सेंटर्स बनाए गए है। वहीं मेन परीक्षा के लिए कुल 24 जगहों पर एग्जाम सेंटर्स बनाएं जाएगें ।
कैसे करें आवेदन
सिविल सर्विसेज की परीक्षा देने के आवेदक यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अगर किसी आवेदक ने फॉर्म में कोई और एग्जाम सेंटर भरा है और वह किसी दूसरे सेंटर पर एग्जाम देता मिला तो उसका एग्जाम रद कर दिया जाएगा। योग्य आवेदको को परीक्षा के तीन हफ्ते पहले ई एडमिशन सर्टिफिकेट इशू किया जाएगा ये सर्टिफिकेटस वेबसाइट पर उपलब्ध होगें आवेदक इन्हें वेवसाइट से डाउनलोड कर सकते है। सर्टिफिकेट पोस्ट के जरिए नही भेजें जाएगें एप्लीकेशन जमा कराने के बाद विड्रॉल का निवेदन स्वीकार नही किया जाएगा।