कमांड डाटा इंटरप्रेटेशन पर 

कैट और आईबीपीएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में डाटा इंटरप्रेटेशन के सवाल आपके सलेक्शन में बड़ी भूमिका निभाते है। सवाल का मूल समझ कर लंबी गणनाओं को छोटा करना और एक्युरेसी रखना इसमें जरूरी है। 

क्या है डीआई 

डाटा इंटरप्रेटेशन क नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें आपको दिए गए डाटा यानी आंकड़ों से इंटरप्रेटेशन यानी आकलन करना है। इस डाटा के साथ ही आपको कुछ सवाल दिए रहते है। आपको उपलब्ध डाटा की मदद से ही जवाब खोजने होते है। आपको डाटा ग्रफिक्स टेबल ग्राफ चार्ट समेत किसी भी फॉर्म में दिया जा सकता है। 

लगाएं प्रतीक भी 

डीआई के सवालों में दिए गए डाटा में दी गई राशियों लाखों और करोड़ो में होती है। इन बड़ी बड़ी राशियों की कैलकुलेशन्स में लंबा समय लग जाता है। इससे बचने के लिए एक तो इन्हे सक्षिप्त में लिखें जैसे 20000 व 200000 को क्रमश व लिखकर शॉर्ट कर सकते है। यह आप जानते है कि का अर्थ है। अतं 10000 है। अंत में जवाब में आप वैल्यू डाल सकते है। 

करें राउंड ऑफ 

डीआई में आधा सवाल तो वही हल हो जाता है। जब आप बड़ी राशियों में उलझे बिना यह पता लगा लेते है कि वह पूछना क्या चाह रहा है। इसके बाद कैलकुलेशन के दौरान पूरी पूरी गणना के फेर में फंसने के बजाय राउंड ऑफ करना आपके लिए फायदेमंद रहता है। 

यूनिटस हों समान 

डीआई में दिए आकंड़ों के यूनिट यानी इकाइयों को एक दूसरे से अलग रखकर जटिल बनाया जाता है। इसे सुलझाने के लिए सबसे पहले यूनिट ऐ समान करें। कई बार ऐसा करते ही सवाल की प्रकृति बहुत सरल हो जाती है और आप आसानी से जवाब दे पाते है। 

चित्रों की मदद 

हमारे दिमाग में अक्सर यह बात चलती है कि जिस सवाल में चित्र का इस्तेमाल किया गया है वह मुश्किल ही होगा। ऐसा जरूरी नही है बशर्ते आपको चित्र देखकर दिया गया। डाटा समझाना आता हो। इसके लिए नियमित रूप से डीआई के क्वेश्चन बैक्स से अभ्यास करें। आपको चित्रों वाले सवाल फिर आसान लगने लग जाएगी।