केंद्रीय सशस्त्र बल : सहायक कमांडेंट के 179 पदों के लिए आवेदन 5 मई तक, 23 जुलाई को परीक्षा
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कॅरियर बनाने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। संघ लोक सेवा आयोग ने बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में सहायक कंमांडेंट ग्रुप ए के 179 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन पांच मई की शाम छह बजे तक कर सकते हैं।
परीक्षा का पैटर्न समझें-सफलता के लिए अभ्यर्थी को इसी हिसाब से करनी होगी तैयारी
पेपर 1 : दो घंटे में देने होंगे 125 सवालों के जवाब
चयन के लिए दो पेपर होंगे। पेपर प्रथम में सामान्य योग्यता एवं बुद्धिमता, सामान्य मानसिक योग्यता, सामानय विज्ञान, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिकी घटनाएं, भारतीय राज व्यवस्था व अर्थव्यवस्था, भारत का इतिहास और भारत व विश्व का भूगोल से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर दो घंटे का होगा। इसमें 125 सवाल पूछे जाएंगे। जो कुल 250 नंबर का होगा।
पेपर 2 : दो पार्ट में बंटा हुआ है पेपर
पेपर सैकंड में सामान्य अध्ययन, निबंध व गद्यांश होगा। निबंध हिंदी या अंग्रेजी माध्यम में होगा। अभ्यर्थी उसी माध्यम में निबंध लिखें जो फार्म भरते वक्त चुना था। यह 80 अंकों का होगा। इसमें निबंध दिए गए छह विषयों में से चार पर लिखना होगा। प्रत्येक 20 अंक का होगा।
एक्सपर्ट्स से समझिए, किस तरह करें विषय की तैयारी
इतिहास : इससे जुड़े 20 सवाल पूछे जाते हैं। जो अधिकांशतः आधुनिक भारत के इतिहास से ही पूछे जाते हैं। प्राचीन व मध्यकालीन इतिहास से दो या तीन प्रश्न ही पूछे जाते हैं।
भारतीय राज व्यवस्था व अर्थशास्त्र : राज व्यवस्था से संबंधित 15 से 20 सवाल आते हैं। इसमें भारतीय संसद, संविधान के प्रमुख स्त्रोत, मूल अधिकार, मूल कर्तव्य, नीति निदेशक तत्व, संवैधानिक संस्थाएं आदि को पढ़ना चाहिए।
भूगोल : भूगोल से भी करीब 20 सवाल आते हैं। अधिकतर भारत का भूगोल व भौतिक भूगोल से होते हैं। विश्व के भूगोल से 2-3 सवाल आते हैं। भारत का भौगोलिक अध्ययन, नदियों, पर्वत, चोटिया, वन्यजीव व राष्ट्रीय उद्यान आदि से सवाल आते हैं। भौतिक भूगोल में पृथ्वी की संरचना, पर्वतमालाओं, महाद्वीप व महासागर आदि की तैयारी करें।
सामान्य विज्ञान : इसमें ज्यादातर सवाल जीव विज्ञान व भौतिक विज्ञान के होते हैं। जैव प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, नैनो टेक्नोलॉजी व नवीनतम खोजों से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं।
गणित व समसामयिकी : सामानय अंक गणित व तर्कगणित के करीब 20 सवाल आते हैं। समसामयिकी में 15 से 20 सवाल आते हैं।
पहले पेपर की तैयारी के लिए अभ्यर्थी इस तरह बनाएं रणनीति
प्रथम पेपर की कट ऑफ पार करने के बाद ही दूसरे पेपर दे सकेंगे। दूसरे पेपर के लिए भी न्यूनतम कट ऑफ पार करनी पड़ती है। इस पेपर की कट ऑफ लगभग 50 से 60 अंकों के बीच रहती है। इसलिए अभ्यर्थी को सफलता के लिए 70 से अधिक अंक लाने का प्रयास करना होगा। इसे पेपर के लिए अंग्रेजी विषय का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। क्योंकि यह पेपर लिखित में होगा। अतः अभ्यर्थी को ज्यादा से ज्यादा लिखने का अभ्यास करना चाहिए।
दूसरे पेपर की तैयारी के लिए यह रखें ध्यान
प्रथम पेपर स्कोरिंग होता है। इसमें अभ्यर्थी को अधिकतम अंक लाने की कोशिश करनी चाहिए। इस पेपर में आधुनिक भारत का इतिहास, भूगोल, राज व्यवस्था, रक्षा व सेना व विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि के विद्यार्थी सामान्य विज्ञान में बढ़त बना सकते हैं। अभ्यर्थी को पिछले वर्षों के पेपरों का अच्छी तरह विश्लेषण करना चाहिए।