जीके बनाएं स्ट्रॉन्ग
हर दूसरी प्रतियोगी परीक्षा में इटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन्स में आवेदक की सामान्य जागरूकता की जांच करने के लिए जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाते है। आपको हर समय हर चीज ध्यान में नही रह सकती लेकिन आप रटने के बजाय इन्हे रूचि के साथ जानने की कोशिश तो काफी कुछ ध्यान में रहेगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं इटरव्यूज और जीड़ी में खास स्थान रखने वाली जरनल नॉलेज इंसान के व्यक्तित्व को एक खास पहचान देती है। अपने आस पास और देश विदेश की घटनाओं की अच्छी जानकारी रखने वाले व्यक्ति की बात को हर जगह महत्व दिया जाता है साथ ही इससे उसके आत्मविश्वास में भी काफी इजाफा होता है।
एक बनाएं डायरी
रोजाना देश विदेश में होने वाली असंख्य घटनाओ को याद रखना तो मुमकिन नही है लेकिन इनमें से जरूरी और अहम घटनाओं का रिकॉर्ड रखा जा सकता है। इसके लिए एक डायरी बनाएं और तय कॉलम्स के अंदर उनसे जुड़ी खबरें लिखते रहें इन नोटस को दोहराते रहें लेकिन रटे नही।
जीके से होगा
पर्सनल इंटरव्यूज या ग्रुप डिस्कशन्स में आपकी पर्सनेलिटी की परख होती है। इसमें पूछे जा रहें सवालों को यदि आप वर्तमान परिदृश्य से जोड़कर जवाब देगें तो सामने वाले पर अच्छा प्रभाव जाएगा। इससे जीके के सवाल सीधे तौर पर न पूछे जाने पर भी यह दिखाने में कामयाब हो जाएगें कि आप समसामयिक घटनाओं रखते है।
पढ़ना है जरूरी
जीके को मजबूत बनाने का एक अहम स्रोत है सामाचार पत्र आज देश विदेश में जो भी अहम घटना घटेगी उसका विस्तृत वर्णन आपको कल के अखबार में पढ़ने को मिलेगा। इसलिए अखबार पढ़ने की आदत डालें न्यूज चैनलों और मैगजीन्स से भी आपको कई अहम जानकारियां मिल सकती है।
जुड़े़ चर्चाओं से
बाजार पार्क कॉलेज या किसी समारोह में आप अक्सर लोगों को कट करंट टॉपिक्स पर चर्चा करते देख सकते है। इन चर्चाओं में शमिल हों यदि आप आगे बढ़कर बोलना नही चाहते तो कम से कम ध्यानपूर्वक सुने जरूर चर्चा में सुने गए तथ्यों को वेरीफाई करके अपने दिमाग में बैठा लें।