जीडी की करें तैयारी 

विभिन्न कोर्सेज की प्रवेश परीक्षाओं और कंपपियों में कैंडिडेट सलेक्शन में पर्सनल इंटरव्यू के साथ-साथ ग्रुप डिस्कशन को खास महत्व दिया जाता है। इसका मुख्य उददेश्य यह देखना होता है। कि व्यक्ति कई लोगों के समूह में अपनी बात किस ढंग से रख सकता है इसके जरिए उसका आत्म विश्वास चेक जाता है। आजकल बहुत से कॉलेज और कंपनियां अपने यहां आने वाले आवेदकों के व्यक्तित्व की बेहतर परीक्षा के लिए ग्रुप डिस्कशन का आयोजन करवाते है। जीडी में आवेदकों को अपनी बात अपने ढंग से रखने का अवसर मिलता है। जिसके आधार पर उनके व्यक्तित्व और सोच की एक झलक नियोक्ता को मिल जाती है। इसलिए जीडी में शानदार प्रदर्शन जरूरी है। 

खुद को करें पेश 

जीडी में अच्छा प्रभाव बनाने के चक्कर में बहुत लोग न्यूज एंकर्स या टीवी पर्सनेलिटी की तरह बोलने की कोशिश करते है। इससे प्रभाव अच्छा पड़ने के बजाय बिगड़ जाता है। जीडी में अच्छा प्रदर्शन तभी होगा जब आप खुद को वैसा ही पेश करेगें जैसे आप है। अपने विचारों रखे और उन्हे सरल तरीके से पेश करें। 

बोलने पर गैर 

जीडी में आपका निरीक्षण कर रहा व्यक्ति सिर्फ आपकी बात पर ही गौर नही कर रहा होता उसका ध्यान आपके उठने-बैठने के तरीके दूसरे की बात को सुनने और बोलने की टोन पर भी होता है। इसलिए इन चीजों का खयाल रखें दूसरा बोल रहा हो तो उसे भी ध्यान से सुनना चाहिए 

न भाव न आवेश 

ग्रुप डिस्कशन में कई ऐसा हो सकता है कि आप किसी चीज के पक्ष में बोल रहें हो और सामने वाला उसके विपक्ष में हो ये तर्क आपके मुल्यो के खिलाफ भी हो सकते है लेकिन यह सिर्फ एक जीडी है और सबकी अपनी बात रखने का अधिकार है। इसलिए न तो भावुक हो जाए न ही आवेश में आ जाए ग्रुप डिस्कशन में किसी पर हावी होने के बजाय अपनी बात को स्पष्ट रूप से रखने की कोशिश करें। 

दूसरों को मौका 

जीडी में बोलने का मौका हासिल करना अच्छी बात है लेकिन बार-बार यदि आप ही बोलते रहेगें तो इससे आपकी छवि तानाशाह जैसी भी बन सकती है। दूसरों को भी मौका दें और उनकी बात पर गौर करे इसके अलावा बार-बार एक ही बात कहने से बचें अपनी बात सक्षेंप में सारपूर्ण ढंग से कहें।