ई-कॉमर्स मार्केटिंग में 1लाख नई नौकरियां 

देश में शहरों से लेकर गावों तक इंटरनेट की पहुंच होने से ई-कॉमर्स इंडस्ट्री का विस्तार हुआ है। इसके साथ ही ई-शॉपिंग करने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। इस क्षेत्र में अलग-अलग स्ट्रीम के छात्रों के लिए रोजगार की संभावनांए है। इस लिहाज से ई-कॉमर्स सेक्टर युवाओं के लिए नौकरी का बेहतर विकल्प बन सकता है। 
देश में इंटरनेट की पहुंच शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में होने से ई-कॉमर्स इंडस्ट्री को फायदा हुआ है। ऑनलाइन खरीदी करने वाले लोगों की सख्ंया में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यही वजह है कि ये इंडस्ट्री लगातार विकास कर रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष के अंत तक ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में हजार से एक लाख तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेगें

दो वर्षो में ऑनलाइन रिटेल में 57 फीसदी की बढ़ोमरी 

देश का ई-कॉमर्स बिजनेस टू बिजनेस बाजार 2020 तक 700 अरब डॉलर और बिजनेस टू कंज्यूजर बाजार 102 अरब डॉलर के होने की संभावना है। इसका बिजनेस टू कंज्यूमर इंडस्ट्री 34 फीसदी की सालान दर से बढ़ रही है। वही देश में ऑनलाइन खरीदारी करने वाले लोगों की संख्या 41 फीसदी सालान दर से बढ़ रही है और 2020 तक इनकी संख्या 22 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना हो। 

सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र में है ज्यादा अवसर 

रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉमर्स के क्षेत्र में इस वर्ष अधिकांश नौकरियां सेल्स और र्मोकिंग के क्षेत्र में मिलने की सभांवना है। इसमें डिजिटल मार्केटिंग भी शामिल है। इसके अलावा बिजनेस एनालिस्ट प्रोडक्ट डेवलपमेंट फाइनेस और कंटेंट मैनेजर जैसे प्रोफेशनल भी मांग बढ़ेगी मार्केटिंग किसी भी प्रोडक्ट को पॉपुलर बनाने में अहम भूमिका निभाती है। मार्केटिंग कई तरह की होती है। जिसमें मार्केट रिसर्च ब्रैड मैनेजमेंट एडवटा्रइजिंग प्रमोशन सेल्स पब्लिक रिलेशन रिटन कम्युनिकेशन इवेंट मैनेजमेंट और डिजिटल मीडिया शामिल है। 

एमबीए छात्रों के लिए बेहतर मौके 

किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री कर चुके छात्र एमबीए कोर्स में प्रवेश लेकर मार्केटिंग और सेल्स के क्षेत्र में कॅरिअर बना सकते है। देश के बड़े मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश कैट जैट मैट सीमेंट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के वैलिड स्कोर के आधार पर मिलता है। कुछ संस्थान खुद का एंट्रेंस टेस्ट भी आयोजित करते है। 

ई-कॉमर्स और रिटेलिंग वेबसाइट में जॉब के अवसर 

इस क्षेत्र में प्रोफेशनल बड़ी ऑनलाइन रिटेलिंग वेबसाइट ऑनलाइन एडवर्टाइजिंग फर्म में जॉब कर सकते है। इस क्षेत्र में कॅरिअर की अधिकांश संभावनाएं निजी क्षेत्र तक सीमित है और सरकारी नौकरियों के अवसर कम है। इसके अलावा मार्केटिंग और सेलस प्रोफेशनल के लिए अन्य क्षेत्रों में भी जॉब के अवसर है। 

15-20 हजार रू. शुरूआती पैकेज 

इस सेक्टर में फ्रेशर को औसतन 15 से 20 हजार रूपए प्रति माह का पैकेज मिलने की संभावना होती है। कुछ वर्षो के अनुभव के बाद यह पैकेज 35 से 45 हजार रूपए प्रति माह तक हो सकता है। मार्केटिंग हेड जैसे शीर्ष पदो ंके लिए सालान सैलरी पैकेज 8 से 10 लाख रूपए तक हो सकता है।