डेयरी उघोग में कॅरियर
आईसीएआर नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीटयूड ने पशुपालन और डेयरी से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा कोर्सेज के लिए इच्छुक आवेदको से आवेदन मंगवाए है। इनमें से एक डिप्लोमा कोर्स पश्चिमी बंगाल में सचालित किया जाएगा जबकि दूसरे कोर्स का संचालन बंगलुरू में किया जाएगा आवेदन की अतिंम तिथि 19 मई है। इन दोनों ही कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 जून को किया जाएगा प्रवेश परीक्षा के लिए तीन सेंटर है करनाल कल्याणी और बंगलुरू स्थित नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीटयूट डेयरी उघोंग या पशुपालन उघोग से जुड़ें विभिन कॅरियर में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक लोग आईसीएआर नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीटयूट के डिप्लोमा कोर्सेज में आवेदन कर सकते है। संस्थान ने यहां बताए जा रहे दो कोर्सेज में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। आप अपनी पसंद के अनुरूप किसी भी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते इसकी अतिंम तिथि 19 मई है।
क्या है अवसर
एनिमल हस्बैंडरी और डेयरी टेक्नोलॉजी से जुड़े कोर्स करने वाले युवाओं के पास कॅरियर से जुड़ें कई विकल्प है। उनके पास इस उघोग के उत्पादों की उन्नत किस्में विकसित करने के लिए शोध के अवसर उपलब्ध होते है। साथ ही वे किसी भी स्थापित डेयरी संस्थान में भी अपनी सेवाएं दे सकते है। अमूल पराग जैसी बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में है। अपना पशुधन रखने वाले युवा खुद भी इस क्षेत्र में शुरूआत कर सकते है।
क्या है योग्यता
इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी है कि आवेदक दसवीं या समकक्ष परीक्षा पास कर चुका हो। इस साल दसवीं की परीक्षा में बैठे रहे लोग भी इस प्रवेश परीक्षा में बैठे सकते है बशर्ते उनके परीक्षा परिणाम 31 जुलाई 2015 तक उपलब्ध हो सकें। परीक्षा में जनरल एंव ओबीसी को कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल करने होगें एससी एसटी शावि के लिए यह 40 फीसदी है उम्र सीमा 21 साल है।