बिजनेस में अपनाएं डिसीजन टेक्नीक 

किसी पुराने बिजनेस पार्टनर से रहें अलग करना या किसी नई कंपनी का अधिग्रहरण कर लेना किसी पुरानी नीति को हटा देना या किसी नीति विशेष पर टिके रहना ऐसे कितने ही फैसले एंटरप्रेन्योर्स को बिजनेस को अगो बढ़ाने के लिए लेने पड़ते है। कई बार देखा जाता है कि बिजनेस पर्सन्स अपनी मौजूदा स्थिति का सही से आकलन ही नहीं कर पाते है और जल्दबाजी में गलत फैसला ले लेते है। 

क्या है मुददा 

बिजनेस में डिसीजन मेकिंग में सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब आपको यह स्पष्ट नही होता कि आपको किस मुददे पर फैसला लेना है और अपने आपको इसके किस हिस्से तक सीमित रखना है। जो भी आपको समस्या है या जो भी आप नया करना चाह रहे है उसे लिखें उस पर गौर करें कि क्या यही वह चीज है जिसे आप अपने इस फैसला के जरिए बदलना चाहते है। 

लक्षण नही पकड़ें जड़ 

बिजनेस में जिस भी समस्या से आप दो चार हो रहे हैं उसके लक्षणों पर ही गौर न करते रहें। लक्षण आप देख चुके है तभी तो आपको समस्या की मौजूदगी के बारे में पता है। अब आपको इस समस्या की जड़ पर गौर करना है। आपको देखना है कि इसके कारण क्या क्या है। इन कारणों को भी अपने सामने लिखें इससे आप समझ पाएगें कि आपको किस किस चीज से निपटना है। 
बिजनेस में साय खेल डिसीजन मेकिंग की क्षमता का है। सही डिसीजन सही समय पर ले पाए तो आपकी चादी है वर्ना कितने ही संसाधन जुटा लें कुछ नही कर पाएंगे डिसीजन मेकिंग को बेहतर बनाने के लिए इसे एक प्रक्रिया के तौर पर लें जिसमें आपको कई स्टेप्स फॉलो करने है। 

नहो शंका 

बिजनेस में डिसीजन मेकिंग में उस समय पगुंता जैसी स्थिति हो जाती है जब आप क्या होगा यदि वाली स्थ्ति में फंसे जाते है। इस स्थिति में आप अपने हर कदम को नकारात्मक परिणाम से जोड़कर ही देखते रहते है और इसी में उलझते जाते है। कोई भी फैसला नही लें पाते इस स्थिति से बचने के लिए इन विकल्पों से जुड़ी संभावनाओें पर तर्कसंगत तरीके से गौर करें तब आप सहजता से फैसला ले पाएगें। 

चर्चा है जरूरी 

फैसला लेते समय अपनी टीम के साथियों से विचार विमर्श कर लेना अच्छा रहता है क्योकि तब आपको कई लोगों के ओपीनियन मिल जाते है। डिसीजन मेकिंग की यह प्रक्रिया फैसला ले लिए जाने तक सीमित नही रहती इसे बेहतर बनाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन भी आपको सुनिश्चित करना होगा इसलिए समय समय पर इसके क्रियाप्वयन के मुददे पर भी टीम के बीच चर्चा करते रहें ताकि प्रक्रिया अंत तक सफल हो। 

अब सोचें हल 

समस्या का हल खोजते समय उसके हर पहलू पर अच्छी तरह से गौर करें। एक बार समस्या और इसकी वजहें स्पष्ट हो जाने के बाद आप आसानी से इसके हलों के बारे में विचार का सकते है। हल सोचते हुए अपने सामने मौजूद विकल्पों पर गौर करें इन विकल्पों पर विचार करते हुए अपने लक्ष्य को ध्यान में जरूर रखें कोई ऐसा विकल्प न चुन लें जो आपके लक्ष्य से ही भटकाता हो इस दौरान आप अपने साथियों की मदद ले सकते है लेकिन लक्ष्य स्पष्ट रखें।