आईआईटी से करें पीएचडी

आईआईटी रुड़की ने साइंस/इंजीनियरिंग के साथ-साथ मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल सांइसेज की विभिन्न ब्रांचेज में शोध करने के इच्छुक लोगों से पीएचडी के लिए आवेदन मंगवाए हैं। पीएचडी में प्रवेश के लिए चयन का आधार एंट्रेस एग्जाम और इंटरव्यू को बनाया जाएगा। हालांकि अलग-अलग डिपार्टमेंट्स की चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती हैं आवेदन 14 सितंबर तक कर लें। पीएचडी करके अपने कॅरियर को नई ऊँचाई देने के इच्छुक लोग आईआईटी रुड़की के पीएचडी प्रोग्राम में आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने साइंस, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल सांइसेज की विभिन्न ब्रांचेज में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इन कोर्सेज में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर तक किए जाने हैं। प्रिंट आउट पहुंचाने की अंतिम तिथी 20 सितंबर है।

क्या है योग्यता    

आवेदक ने कम से कम 6.5 सीजीपीए के संबंधित स्ट्रीम में मास्टर्स किया हो और गेट/यूजीसी-नेट/सीएसआईआर-नेट में से किसी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा को क्लीयर किया हो। या 7.0 सीजीपीए के साथ संबंधित स्ट्रीम में बीटेक/बीआर्क किया हो और गेट क्लीयर किया हो। आवेदन संबंधी विस्तृत योग्यता वेबसाइट पर देखें।

कैसे करें आवेदन

आईआईटी रुड़की में आवेदन के लिए सबसे पहले आप  पर रजिस्ट्रेशन करवाएं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथी 14 सितंबर है। आवेदन शुल्क का भुगतान बैंक चालान से करें। जनरल कैटेगरी के लिए शुल्क 200 रुपए है और एससी/एसटी/शावि के लिए शुल्क 100 रुपएा है। एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट 20 सितंबर तक इस पते पर भिजवा दें- PG Admissions Office, IIT Roorkee, Roorkee-247667

क्या हैं स्ट्रीम्स

जिन स्ट्रीम्स में पीएचडी के आवेदन मंगवाए गए हैं, वे इस प्रकार हैं- आर्किटक्चर एंड प्लानिंग, बायोटेक्नोलॉजी, अर्थक्वेक इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, मैनेजमेंट स्टडीज, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग आदि।

क्या हैं विकल्प

अपने पसंदीदा विषय में पीएचडी करने के बाद आपके लिए कॅरियर के कईं द्वार खुल जाते हैं। आप शोध क्षेत्र में तो कॅरियर बना ही सकते हैं, साथ ही साथ विश्वविद्यालय में टीचिंग का विकल्प भी खुल जाता है। इसके अलावा बड़ी कंपनियों में भी अवसर मिल सकते हैं।