प्रबंधन में कर सकते हैं शोध
एमबीए और फिर मैनेजमेंट में पीएचडी का अवसर देने वाले जोवियर्स इंस्टीयूट ऑफ मैनेजमेंट भुवननश्र ने इंटीग्रेटेड पीएचडी करने के इच्छुक लोगों से मंगवाए है आवेदन इस कोर्स का प्रथम चरण एमबीए है और इसके बाद तय अंक हासिल करने वाले स्टूडेंटस पीएचडी कर सकेगें प्रवेश के लिए एक्स जीमैट देना होगा इसके अलावा दूसरे प्रतिष्ठित एग्जाम में बैठने के पास भी प्रवेश के अवसर है।
चयन का आधार
जेवियर्स के इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपको संस्थान द्वारा आयोजित एक्स जीमैट देना होगा लेकिन यदि आप नीचे दिए किसी एक एग्जाम में बैठ रहे हों तो एक्स जीमैट को छोड़ सकते है। हालांकि एक्सआईएमबी एक्सआईएमबी एक्यूबी में ऑनलाइन आवेदन तो करना ही होगा एक्स जीमैट न देने की स्थिति में आपके चयन का आधार ये परीक्षाएं होंगी ये परीक्षाएं है। एक्सएलआरआई का एक्सएटी 3 जनवरी 2015 कैट 29 नवंबर 2015 जीमैट 2014 या 2015 (आवेदन के लिए न्यूनतम स्कोर 550 है।
क्या है योग्यता
मैनेजमेंट के इस इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए जरूरी है कि आवेदक ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविघालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंको के साथ तीन वर्षीय ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष कोई कोर्स किया हो ग्रेजुएशन की स्ट्रीम कोई भी हो सकती है। इसके लिए कोई बाध्यता नही रखी गई है। फाइनल ईयर के पेपर दे रहे स्टूडेंट भी आवेदन के पात्र है बशर्ते 15 जून 2016 तक उनकी परीक्षा का परिणाम आ जाए।
कैसे होगा चयन
जेवियर्स में आए आवेदनों में से शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को रिटन टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा रिटन टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन बंगलुरू भुवननेश्वर चेन्नई दिल्ली हैदराबाद कोलकाता और मुंबई में किया जाएगा अतिंम चयन कैट एक्सएटी जीमैट एक्स जीमैट जीडी और पर्सनल इटरव्यू में आवेदन द्वारा किए गए समग्र प्रदर्शन के आधार पर ही किया जाएगा
कैसी होगी परीक्षा
एक्स जीमैट का आयोजन 10 जनवरी 2016 को होगा और एग्जाम दो घटें का होगा इसमें पांच सेक्शन्स में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएगें ये पांच सेक्शन होगे क्वाटिटेटिव एप्टीटयूड डाटा इंटरप्रेटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग वर्बल एबिलिटी इमोशनल कोर्शेट और जरनल अवेयरनेस परीक्षा का सिबेबस कैट और एक्सएटी के समान ही होगा हर सेक्शन के लिए समय सीमा होगी।
कैसी करें आवेदन
आवेदन के लिए संस्थान की वेबसाइट पर जाएं यहां ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिया हुआ है। ऑनलाइर्न दिए हुए फॉर्म में अपनी सारी डीटेल्स भरें इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें यदि आप एक्स जीमैट में नही भी बैठ रहे और कैट जीमैट एक्सएटी में बैठ रहे है तो भी आपको संस्थान की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो करवाना ही होगा फीस सब्मिशन के बाद एक कन्फर्मेशन पेज आएगा जिसे आपको प्रिंट लेकर रख लेना है। ऑनलाइन आवेदन की अतिंम तिथि 7 दिसंबर 2015 है ऐसे तो सस्ंथान की ओर से कुछ फैलोशिप्स दी जानी है लेकिन एमबीए के अतिंम वर्ष में पढ़ रहे स्टूडेंटस को यूजीसी नेट में बैठने की
भी सलाह दी जादी है ताकि वे जेआरएफ क्लीयर करके यूजीसी की ओर से मिलने वाली फैलोशिप पाने के अधिकारी हो सकें
कोर्स के हैं दो चरण
इंटीग्रेटेड पीएचडी कोर्स के दो चरण है। पहला चरण एमबीए का है। इसकी शुरूआत जून 2016 से हो जाएगी इसके बाद 8 प्वॉइंट स्केल पर कम से कम 5.5 का स्कोर करने वालों को दूसरो चरण के तहत रिसर्च प्रपोजल जमा करवाने की अनुमति दी जाएगी पीएचडी में प्रवेश के लिए उनके द्वारा जता करवाएं गए रिसर्च प्रपोजल के आधार पर उनके इंटरव्यू लिया जाएगा और इसके बाद इस पर फैसला किया जाएगा।