बेंग्ट होमस्ट्रोम
इकोनॉमिक्स में नोबेल प्राइज विनर
इकोनॉमिक्स में नोबेल प्राइज विनर
अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अभूतपूर्व येगदान के लिए वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार जीतने वाले फीनिश मूल के बेंग्ट होमस्ट्रोम अमरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इकोनॉमिक्स पढाते है। 1949 में फिनलैंड में जन्में बेंग्ट को यह पुरस्कार ष्कान्टै्रक्ट थ्योरीष् पर उनके द्वारा किए गए शानदार काम के लिए दिया गया है। इस साल के इस पुरस्कार के लिए उनके साथ अमरिका के ओलिवर हार्ट को भी चुना गया। सिद्धान्त में शीर्ष अधिकारियों के प्रदर्शन आधारित वेतन ,बीमा कटौती आदि का वर्णन है।
कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी की सराहना
नोबेल पुरस्कार की घोषणा करने वाली समिति ने बेंग्ट और ओलिवर द्वारा विकसित की गई कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी को बेहद अहम बताया था। दोनों अर्थशास्त्रियों ने नियोक्ता और कर्मचारी के बीच होने वाले अनुबंध कीर बारिकियों का अध्ययन करके उसके एक समग्र सिद्धान्त के रूप में पेश किया था। इसी सिद्धान्त ने उन्हें विश्व का बेहद प्रतिष्ठित माने जाने वाले सम्मान दिलाया है।
एमआईटी को दिया श्रेय
अर्थशास्त्र के नोबेल की घोषणा के बाद होमस्ट्रोम ने कहा था कि वह हैरान हैं और सम्मानित महसूस कर रहे है। उन्होनें ओलिवर हार्ट के साथ इस पुरस्कार को साझा करने में खुशी जाहिर की थी। अपने पुरस्कार का श्रेय उन्होनें अपने संस्थान एमआईटी को देते हुए उसे काम करने का एक बेहतरीन स्थान बताया था।
पढा मैथ्स और ऑपरेशन रिसर्च
बेंग्ट न हेलसिंकी यूनिवर्सिटी से बीएस इन मैथ्स एंड साइंस की डिग्री ली और फिर स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ऑपरेशन रिसर्च में मास्टर्स किया। इसके बाद उन्होनें स्टेनफोर्ड के प्रतिष्ठित इकोनॉमिक जर्नल संपादित कर चुके है और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीत चुके है।