बैंको में एसओ के 1315 पद
इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ बैकिंग पर्सनल कराएगा बैंको में स्पेशलिस्ट ऑफिसर का एग्जाम, 30 व 31 दिसंबर को होगी परीक्षा
इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ बैकिंग पर्सनल हर साल एसओ यानि स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नोटिफिकेशन निकालता है। इस साल 1315 पदो पर वैकेंसी निकली हैं । ऐसे में अभ्यर्थियों के पास अच्छा अवसर है । इसके लिए प्री एग्जाम दिसंबर में ही होना है । इनमें आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, राज्य भाषा अधिकारी, एचआर / पर्सोनल ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर, चार्टेड अकाउंटेट एंड फाइनेंस एग्जीक्यूटिव व अन्य पद हैं । दरअसल, स्पेशलिस्ट ऑफिसर वे होते हैं बैंकों में बैंकिंग कामों में इतर जिम्मेदारियां सभांलते हैं । एसओ का एग्जाम तीन चरणों में होगा । सबसे पहले प्री एग्जाम होगा । इसके बाद मंस और इंटरव्यू के दौर से गुजरना होगा ।
बैंको में एसओ के 1315 पद, तीन चरणों में परीक्षाए आईटी व मार्केटिंग ऑफिसर जैसे पदों के लिए इस बार प्री. एग्जाम भी
अभ्यर्थियों के पास समय कम रह गया है । इसलिए पूरी ताकत कम समय में ही लगानी होगी । पिछले पेपर सह बताते हैं कि फर्स्ट स्लॉट में आसान सवाल आएए लेकिन सैकंड स्लॉट में उसी क्षेत्र के और कठिन सवाल पूछे गए । अभ्यर्थियों को डिटेलिंग पढाई करनी होगी । रीजनिंग के कुछ सेक्शन तो ऐसे थे, जिनके सवाल पहले स्लॉट में पूछे गए, लेकिन दूसरे स्लॉट में कुछ ही सवाल आएए लेकिन उनका लेवल पहले स्लॉट से एकदम उलट था ।
सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी यहां पढें
रीजनिंग : सीटिंग अरेंजमेंट, पजल्स, इनइक्वैलिटी, इनपुट - आउटपुट डाटा सफिशियंसी, ब्लड रिलेशन, ऑर्डर एंड रैकिंग,
अल्फान्यूमेरिक सीरीज, डिस्टेंस एंड डायरेक्शन, वर्बल रीजनिंग ।
जनरल नॉलेज : करटं अफेयर्स, बैकिंग अवेयरनेस, जीके अपडेट, करेंसीज, अवार्ड प्राइम मिनिस्टर स्कीम्स, इंवेंटस एंड डेज आदि ।
इंग्लिश : क्लोज टेस्ट, कांम्प्रिहेंशन, स्पॉटिंग एरर्स सेंटेंस, इंप्रूवमेंट सेंटेंस, करेक्शन, पैरा जम्बल, फिल इन द ब्लैंक्स, सेंटेंस कंप्लीशन क्वांटिटेटिव । एप्टीअयूड : न्यूमेरिक सीरीज, डेटा इन्टरप्रिटेशन, सिम्पलिफिकेशन, अप्रॉक्सिमेशन, क्वाडरैटिक इक्वेशन, डाटा सफिशियंसी, मैन्सुरेशन, एवरेज, प्रॉफिट - लॉस, प्रपोशन वर्क, टाइम एंड एनर्जी, टाइम एंड डिस्टेंस, प्रोबेबिलिटी रिलेशन, सिंपल एंड कंपाउंड इंट्रेस्ट, परम्यूटेशन एंड कॉम्बिनेशन ।