एफएमसीजी के 30 प्रतिशत जॉब मे सालाना पैकेज 10 लाख रु. से ज्यादा 

छोटी और बढी सभी तरह की कंपनिया अपने विस्तार के लिए शहरो के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी फोकस कर रही है। फास्ट मुविंग कन्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) लोगो की जरूरतो से जुडा होने ओर लोगो से की जरूरतो से जुडा होने और बदलती लाइफ स्टाइल के कारण तेजी से बढा है। ऐसे मे युवाओ के लिए यह कॅरियर का बेहतर विकल्प हो सकता है। 

एमबीए पीजीडीएम करने वाले छात्रो के लिए जॉब की बेहतर संभावनाएं 

एफएमसीजी सेक्टर मे किसी भी बैकग्राउंड के छात्र जॉब कर सकते है। किसी भी स्ट्रीम से 12वीं करने के बाद बीबीए र्कोस मे प्रवेश ले सकते है। लेकिन इसमे बेहतर कॅरियर के लिए छात्र एमबीए कर सकते है।

सेल्स और मार्केटिंग 

कंपनियो मे विभिन्न केटेगरी के तहत सेल्स और मार्केटिंग प्रोफेशनल की मांग होती है। इसमे प्रोफेशनल को कंपनी के लिए नए क्लाइंट बनाने और कंपनी के बाजार को विस्तार देने के लिए काम करना होता है। कंपनी का ज्यादातर मुनाफा इन्ही प्रोफेशनल की मदद से आता हैं।

फाइनेंस

किसी भी संस्थान मे अकाउंट्स और फाइनेंशियल रिकॉर्ड का लेखा जोखा फाइनेंस डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी होती है।

सप्लाय चेन

इसमे प्रोफेशनल का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि मैन्युफैक्चरर द्भारा तैयार किए गए उत्पाद बाजार मे तय समय पर पहुंचे। इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी सप्लाय चेन मैनेजमेंट प्रोफेशनल की होती है।

ऑपरेशन

इस क्षेत्र मे लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और यहि बिजनैस का आधार भी होता है। इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी ऑपरेशन प्रोफेशनल की होती है।