20 लाख नए जॉब मिलेंगे टेलीकॉम इंडस्ट्री में 

शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्टफोन उपयोग करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 2020 के अंत तक भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार होगा। ऐसे में इस क्षेत्र में रोजगार बढ़ने की संभावनाए्र ज्यादा है। इसीलिए मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग युवाओं के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है।  पिछले महीने जारी हुई एक रिर्पाट के अनुसार इंटरनेट डेटा की बढ़ता मांग और नए सर्विस प्रोवाइडर की संख्या बढ़ने से देश की टेलिकॉम इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर बढ़ेगें 2017 के अंत तक इस क्षेत्र में करीब 20 लाख नए लोगों को रोजगार मिलेगा इसमें से करीब 17 लाख नौकरियां मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली या इससे संबधित कंपनियों में मिलेगा जबकि सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में लगभग 3.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। 

सांइस और मैनेजमेंट बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए विकल्प 

साइंस स्ट्रीम से 12 वी करने वाले छात्र कंप्यूटर साइंस कप्यूटर एप्लीकेशन साइबर सिक्योरिटी टेलीकॉम इफं्रास्ट्रक्चर या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से संबधित से संबधित बैचलर कोर्स में प्रवेश ले सकते है। बारहवीं में मैथ्स विषय जरूरी है। इंजीनियरिंग के लिए छात्र जेईई मेन के माध्यम से बैचलर डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते है। 

निजी क्षेत्र में ज्यादा मौके 

इस क्षेत्र में प्रोफेशनल के लिए मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में जॉब के अवसर है। इस क्षेत्र में अधिकांश नौकरियां प्राइवेट सेक्टर में ही मौजूद है। सरकार के अनुसार पिछले एक साल में 37 नए मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग शुरू हुए ऐसे में इस क्षेत्र में नोकरी की संभावाएं भी ज्यादा हैं। 

2.3 लाख रू, शुरूआती पैकेज 

इस क्षेत्र में फ्रेशर को औसतन 2 से 3 लाख रूपए का सालान पैकेज मिलता है। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में फ्रेशर को 18 से 25 हजार रूपए प्रति माह पैकेज मिलने की संभावना होती है। अनुभवी के बाद सालान पैकेज 4 से 6 लाख रूपए तक होने की संभावना होती है।