लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन में अगले 5 वर्षों में 1.2 करोड़ नौकरियों के अवसर
वर्तमान समय में लगभग सभी छोटी या बड़ी कंपनियों में लॉजिस्टिक्स की भूमिका बढ़ी है। वहीं अन्य देशों की अपेक्षा भारत में लॉजिस्टिक्स की जीडीपी में हिस्सेदारी भी ज्यादा है। इसलिए इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं।
लॉजिस्टिक्स परफॉर्मेंस में 20 स्थान की बढ़ोतरी हुई है भारत की 2014 से 2016 के दौरान
शुरूआत में लॉजिस्टिक्स शब्द का उपयोग मिलिट्री सप्लाई के लिए किया जाता था, लेकिन 1990 के दशक में ग्लोबलाइजेशन के शुरुआती दौर में इस शब्द को बिजनेस के क्षेत्र में व्यापक रूप् से इस्तेमाल किया जाने लगा। लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट को सप्लाई चेन मैनेजमेंट भी कहा जाता है। रॉ मटीरियल से प्रोडक्ट बनाने और फिर ग्राहक तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में शामिल गतिविधियां लॉजिस्टिक्स या सप्लाई चेन मैनेजमेंट कहलाती हैं। वर्तमान में छोटे या बड़े दोनों तरह के बिजनेस में लॉजिस्टिक्स की उपयोगिता बढ़ी है ऐसे में इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 वर्षों में लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में 1ण्2 करोड़ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे।
किसी भी बैकग्राउंड के छात्र बना सकते हैं कॅरियर
किसी भी स्ट्रीम से 50 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं करने वाले छात्र इससे संबंधित बैचलर डिग्री कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। देशभर के विभिन्न संस्थानों में लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, ट्रांसपोर्टेशन इकोनॉमिक्स, ट्रांसपोर्टेशन कैरियर मैनेजमेंट कोर्स कराए जाते हैं। इसके अलावा पोस्टग्रेजुएट स्तर पर इसके कइ्र कोर्स कराए जाते हैं। किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री करने के बाद छात्र लॉजिस्टिक्स के एमबीए या सप्लाई चेन मैनेजमेंट के एमबीए या पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
लगभग सभी कंपनियों में जरूरत होती है लॉजिस्टिक्स प्रोफेशनल की
मौजूदा समय में लगभग सभी कंपनियों में लॉजिस्टिक्स से संबंधित काम किए जाते हैं। ऐसे में लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट प्रोफेशनल के लिए इन कंपनियों में जॉब के अवसर हैं। साथ ही कूरियर कंपनियों, मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, वेयर हाउस आदि में लॉजिस्टिक मैनेजर या सप्लाई चेन मैनेजर की आवश्यकता होती है। वहीं समुद्र के रास्ते ट्रांसपोर्टेशन बढ़ने से यहां भी इन प्रोफेशनल के लिए नौकरी के मौके बढ़े हैं।
1.60 लाख से 2.40 लाख रुपए सालाना औसतन शुरुआती पैकेज
लॉजिस्टिक्स या सप्लाई चेन मैनेजमेंट प्रोफेशनल की सैलरी क्वालिफिकेशन और अनुभव के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। इस क्षेत्र में फ्रेशर को 1.60 लाख से 2.40 लाख रुपए का सालान पैकेज मिल सकता है। हालांकि कुछ वर्ष के अनुभव के बाद पैकेज 30 से 35 हजार रुपए प्रति माह तक हो सकता है। बड़ी कूरियर कंपनियों या शिपिंग कंपनियों और मल्टीनेशनल में सैलेरी पैकेज और भी ज्यादा होने की संभावना होती है।