आप आई आईटी करके इंदौर से रिसर्च कर सकते हैं 

इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन या आईआईटी से एक तय सीजीपीए के साथ बीटेक कर चुके जो लोग पीएचडी करके अपने कॅरियर को एक नया आयाम देना चाहते है वे आईआईटी इंदौर में इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। सस्ंथान ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में रिसर्च के लिए आवेदन मंगवाए है। संस्थान की प्रवेश संबंधी अनिवार्यताए पूरी करने पर आप यहा आवेदन कर सकते है। चयन के लिए प्रवेश परीक्षा को आधार बनाया जाएगा। आई आईटी इंदौर में पीएचडी के लिए आवेदन करते समय तो आपको अपनी सारी डीटेल्स भरनी ही है इसके अलावा रिटेन टेस्ट या इंटरव्यू के समय आपके इन दस्तावेजो की प्रतियां और अपने फोटोग्राफ साथ लेकर भी आने है। इनसे आपके आवेदन की सत्यता की जांच जा सकती है। इस दौरान आपको कौन-कौनसे दस्तावेज लेकर आने है इसके बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 

कई  कैटेगिरीज  है

प्रवेश कई कैटेगिरीज के तहत मिलना है फैलोशिप अवॉर्डी- सीएसआईआर यूजीसी एनबीएचएम आदि से फैलोशिप या आईआईटी इंदौर में जेआरएफ/एफआरएफ प्रोजेक्ट स्टाफ वर्फर। टीचिंग असिस्टेंटशिप-टीचिंग असिस्टेंटशिप के साथ स्कॉलरशिप। स्पॉन्सर्ड विदआउट इंस्टीटयुट स्कॉलरशिप-प्रति़ष्ठत आघोगिक या अनुसधांन संगठन से स्पॉन्सर्ड। सस्ंथान से स्कॉलरशिप नही। 

देनी होगी परीक्षा 

आईआईटी इंदौर से पीएचडी करने के इच्छुक आवेदन को रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू देना होगा। इसका आयोजन 20-21 अगस्त को किया जाना है। जो लोग अनिवार्य योग्यताओ को पूरा करते है उन्हे इस दिन संस्थान पहुंच जाना है। इसके लिए अलग से कोई पत्राचार आपके साथ नही किया जाएगा। चयन संबधी विस्तृत जानकारी आईआईटी-इंदौर की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। 

कई हैं अवसर 
रिसर्च कोर्स करने के बाद कई नए अवसर खुल जाते हैं। 

रिसर्च कॅरियर  

टेक्नोलॉजी का विस्तार निरंतर हो रहा हैं। इसमें पीएचडी करने वालो के लिए रिसर्च से जुड़े अवसर ताउम्र बने रहेंगे। आपके पास सरकारी या निजी सस्ंथानो से जुड़ने का अवसर है 

टीचिंग कॅरियर 

पीएचडी कर लेने के बाद आपके सामने अच्छे संस्थानो में बतौर फुलटाइम प्रोफेसर काम करने का विकल्प खुल जाता है। आप साथ में पढ़ाई जारी रख सकते है। 

इंडस्ट्रियल कॅरियर 

पीएचडी डिग्री होल्डर को संबधित इंडस्ट्रियल रिसर्च या डेवलपिंग के काम में ले सकती है। इंडस्ट्रियल रिसर्च आजकल एक खास क्षेत्र बनकर उभरा है। 

क्या है योग्यता 

रिसर्च के लिए मूल अनिवार्यता मास्टर डिग्री है। आई आईटी से 8.0 सीपीआई वाले ग्रेजुएट भी पात्र माने गए है। अलग-अलग स्ट्रीम्स में प्रेवश की अलग-अलग योग्यता रखी जाती है।  फिलहाल इंजीनियरिंग फील्ड में प्रवेश सबंधी अनिवार्यताए देख सकते है इलेट्रिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी करने के लिए जरूरी है कि आपने इसकी संबंधित ब्रांच में फर्स्ट क्लास के साथ मास्टर्स डिग्री ली हो। या आपने संबंधित ब्रांच में इंजीनियरिग की बैचलर्य डिग्री ली हो और साथ में गेट का मान्य स्कोर भी हो। या फिर आपने कम से कम 8.0 सीपीआई के साथ आईआईटी से इंजीनियिंरग में बैचलर्स किया हो। या आपने संबधित साइंस स्टीम में मास्टर्स किया हो और मान्य गेट स्कोर/यूजीसी/सीएसआईआर जेआरएक या अन्य फैलोशिप ली हो। 
 
आवेदन करें

फॉर्म भरकर सब्मिट करवा दें। एप्लीकेशन जमा करवाने के बाद इसका प्रिंट लें। प्रिंटआउट को साइन करके स्टटे बैक की कलेक्ट रसीद हालिया फोटो संबधित प्रमाणापत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां समेत कई दस्तावेज साथ लेकर लाने है।

एप्लीकेशन फीस 

एप्लीकेशन फीस 100 है। इसके लिए आप वेबसाइट पर दिए लिंक के माध्यम से स्टेट बैंक कलेक्ट के जरिए भुगतान कर सकते है। इसके अलावा डिमांड ड्राफ्ट से एप्लीकेशन फीस भरने का भी प्रावधान है।