बनें कंप्यूटर्स के मास्टर
मशहूर बिड़ला इंस्टीयूट ऑफ टेक्नोलोजी ने मेसरा रांची के साथ-साथ अपने इलाहाबाद जयपुर कोलकाता लालपुर रांची सिटी और नोएडा स्थित ऑफ कैंपसेज के लिए आवेदन मांगे है। बिड़ला इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा रांची ने अपने यहां मास्टर्स ऑॅफ कंप्यूटर एप्लीकेशन्स कोर्स में प्रवेश के लिए इच्छुक लोगों को ऑनलाइन टेस्ट के लिए आमंत्रित किया है। ऑनलाइन टेस्ट में बैठने के लिए आपको 17 अप्रैल तक आवेदन कर देना है। एमसीए तक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है जिसकी अवधि तीन साल है।
क्या है योग्यता ?
एमसीए में प्रवेश के लिए जरूरी है कि आवेदक ने 10वीं और 12 वीं में कम से कम 60 फीसदी अंक हासिल किए हों। इसके अलावा उसने बीसीए किया हो या फिर कंप्यूटर साइंस इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इलेक्टॉनिक्स में बीएससी की हो। इसके अलावा वे लोग भी एमसीए में आवेदन के पात्र है जिन्होने ग्रेजुएशन के दौरान मैथमेटिक्स या स्टैटेटिक्स को एक विषय विशेष के रूप में पढ़ा है।
देनी होगी प्रवेश परीक्षा
बिट मेसरा के एमसीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सबसे पहले आवेदक को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 और 24 मई को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाना है। परीक्षा में आवेदक से मैथेमेटिक्स एनेलेटिकल एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग कंप्यूटर अवेयरनेस और इंग्लिश से जुड़े सवाल पूछे जाएगे। प्रवेश परीक्षा के अधिकतम अंक 120 होगें।
आवेदन पार्ट 1
बिट मेसरा में आवेदन के लिए पर जाएं और एमसीए प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर दें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही होगा।
आवेदन पार्ट 2
भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट लें। इसे वेबसाइट पर बताएं गए जरूरी दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट विश्वसनीय कूरियर से 24 अप्रैल तक यहां भेजे