कम्यूनिकेशन विद कॅरियर
प्र्रिंट टीवी रेडियो समेत विभिन्न संचार माध्यमों से जुड़कर जर्नलिज्म करने या एड एजेंसीज कॉरपोरेट कंपनियों व एनजीओज से जुड़कर एडवटाईजमेंट या पब्लिक रिलेशन के फील्ड में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों अब इंडियन इंस्टीयूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से पढ़ाई कर सकते है। संस्थान ने हाल ही में आवेदन मंगवाए है। आईआईएमसी के विभिन्न पीजी डिप्लोमा कोर्सज है।
आईआईएमसी
इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का एक स्वायत संस्थान है जो कि कम्यूनिकेशन से जुड़े प्रमुख कोर्सेज करवाता है। संस्थान के कोर्सेज के उपरांत स्टूडेंटस को पीजी डिप्लोमा दिया जाता है जिसे देशभर के प्रमुख मीडिया संस्थानों एवं कंपनियों में मान्यता प्राप्त है। संस्थान की शाखएं- नई दिल्ली ढ़ेकनाल ओडिशा अमरावती महाराष्ट्र आइजोल मिजोरम जम्मू जम्मू-कश्मीर व कोटटयम केरल।
ये है कोर्सेज
आईआईएमसी में संचालित पीजी डिप्लोमा कोर्सेज की अवधि लगभग एक साल की है। ये कोर्सेज इस प्रकार है।
पीजी डिप्लोमा इन हिंदी जर्नलिज्म
पीजी डिप्लोमा इन इंग्लिश जर्नलिज्म
पीजी डिप्लोमा इन एडवर्टाइजमेंट एंड पब्लिक रिलेशन
पीजी डिप्लोमा इन रेडिमा एंड टीवीं जर्नलिज्म
पीजी डिप्लोमा इन उड़िया जर्नलिज्म
आईआईएमसी में आवेदन करने वाले आवेदक एक से अधिक कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते है हिंदी और इंग्लिश जर्नलिज्म का पेपर एक ही होता है इसलिए आप इनमें से किसी एक पेपर में ही बैठ सकते है इसके अलावा आप अन्य किसी पेपर में भी बैठ सकते है जितने कोर्सेज में आप आवेदन करना चाहते है आपको उतने ही फॅार्म भरने होगें और उतनी ही प्रवेश परीक्षाओं में बैठना होगा। इन कोर्सेज को सफलतापूर्व पूरा करने वाले स्टूडेंटस के लिए आईआईएमसी में ही कैपस प्लेमेंटे की सूविधा दी जाती है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रो की प्रतिष्ठित कंपनियां संस्थान के कैपस में आती है।
योग्यता और परीक्षा
आईआईएमसी के विभिन्न पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन है। फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन के पात्र है। आवेदन करने वाले लोगों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में उतीर्ण होने वाले चयनित आवेदको को इटंरव्यूज के लिए बुलाया जाएगा। उड़िया जर्नलिज्म के अलावा सभी कोर्सेज के लिए इंटरव्यूज का आयोजन नई दिल्ली में किया जाएगा। उड़िया जर्नलिज्म के लिए इंटरव्यू ढेंकनाल ब्रांच में ही होना। इसके बाद अंतिम चयन सूची बनाई जाएगी। जिसके आधार पर विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। एक से अधिक कोर्स के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपको अलग-अलग फॉर्म भरने होगें और अलग-अलग प्रवेश परीक्षा देनी होगी।
ऐसे करें तैयारी
इन कार्सेज में प्रवेश के लिए आपको कंरट अफेयर्स संबधित फील्ड से जुड़ी घटनाओं और लेखन पर पूरी कमांड होनी चाहिए। प्रश्नपत्र में आपसे समसामयिक घटनाओं पर सक्ष्पि्त उतर भी पूछे जाएगें और इन घटनाओं पर विस्तृत लेख लिखने को भी कहा जाएगा। इसलिए अपनी तैयारी को तथ्यात्मक स्तर पर खास मजबूती दें। तैयारी के लिए नियमित रूप से अखबार और मैगजीन्स पढ़ें। टीवी चैन्ल्स की भी मदद लें। प्रतिष्ठित पत्रकारों के ब्लॉग। आपको किसी भी समसामायिक विषय पर गहरी समझ विकसित करने में मदद कर सकते है। इंटरव्यू के दौरान बनावटी बनने की कोशिश न करें।