होम्योपैथी में बनाइए कॅरियर 

बिना किसी साइड इफेक्ट वाली चिकित्सा के रूप में विश्वसनीय मानी जाने वाली होम्योपैथी में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों के पास इस चिकित्सा पद्धति में बैचलर्स करने का अवसर है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत आने वाले स्वायत संस्थान नेशनल इंस्ट्रीटयूट ऑफ होम्योपैथी ने बीएचएमएस यानी बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स में आवेदन मंगवाए है। यह संस्थान कोलकाता में स्थित है। आवेदन ऑफलाइन किए जा सकते है । 

क्या है कोर्स 

बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी कोर्स की अवधि साढ़े पांच साल है। इसमें एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप शामिल है। यह रेग्युलर फुल टाइम कोर्स है। सेंट्रल काउंसिल ऑफ होम्योपैथी से भी मान्यता प्राप्त यह कोस वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज से मान्यता प्राप्त संस्थान में संचालित है। बीएचएमएस के दौरान जिन सब्जेक्ट्रस की पढ़ाई कराई जाती है उनकी विवरण वेबसाइट पर है। 

देनी होगी परीक्षा 

बीएचएमएस में प्रवेश के लिए आवेदक को लिखित परीक्षा देनी होगी । परीक्षा देशभर में कुल सात केद्रों पर आयोजित की जानी है। ये केद्रों हैं कोलकाता नई दिल्ली चेन्नई मुंबई हैदराबाद तिरूवनंतपुरम और भोपाल इस कोर्स में कुल 93 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 63 सीटें इस अखिल भारतीय परीक्षा के जरिए भरी जाएगीं ।

क्या है योग्यता 

बीएचएमएस में प्रवेश के लिए आवेदक को नीचे दी गई अनिर्य योग्यताओं को पूरा करना होगा उम्र 31 दिसंबर 2016 को 17-25 साल के बीच होनी चाहिए आवेदक अंधेपन से पीड़ित न हो और नही वह मूक बधिर हों टागों में 50-70 फीसदी विकलांगता वाले आवेदन कर सकते है। बारहवीं में फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉली के साथ मैथ्स या इंग्लिश पढ़ी हो। आवेदक इन सभी विषयों में अलग-अलग पास हो और चारों विषयों का एग्रीगेट न्यूनतम 50 फीसदी हो। एससी एसटी आवदको के लिए यह अनिवार्यता 45 फीसदी है। आवेदक भरत का नागरिक हो। इसके लिए भारत सरकार विदेशी स्टूडेंटस को नामित भी करती है। 

कैसी होगी परीक्षा 

बीएचएमएस में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा परीक्षा की अवधि तीन घटें है। इसमें एक पेपर होगा। जिसके चार भाग होगें सवाल बहुविकल्पीय होगें और सवालों की संख्या 200 होगी पेपर में बायोलॉजी फिजिक्स केमिस्ट्री और जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाएगें। फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी के सवालो की संख्या 60-60 होगी। जनरल नॉलेज के सवालों की संख्या 20 होगी। परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल 12वीं के स्तर के होगें। सवाल के जवाब ओएमआर शीट पर देने होगें और गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किग का भी प्रावधान है।