आर्कियोलॉजी में बानएं कॅरियर
देश के विभिन्न कीमती ऐतिहासिक तथ्यों और धरोहरों के संरक्षण और इनसे जुड़े शोधो के लिहाज से प्रमुख सस्ंथा आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया यानी एएसआई ने पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगवाए है। आवेदन के लिए फॉर्म सस्ंथान से मगंवाया भी जा सकता है और वेबसाइट से डाउनलोड करके भी भरा जा सकता है।
कोर्स और सीटें
एएसआई द्वारा कराए जाने वाले पीजी डिप्लोमा इन आर्कियोलॉजी कुल दो साल का कोर्स है। इस कार्स में 15 सीटें है जिन पर प्रवेश के दौरान आरक्षण के सरकारी नियमों का पालन किया जाएगा। आर्कियोलॉजी कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगा इस कोर्स को करके इस दिशा में आगे बढ़ सकते है। इस क्षेत्र में कई अवसर मौजूद है।
मिलेगा स्टाइपेंड
एएसआई के इस पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पाने वाले स्टूडेंटस को हर माह 8000 रूपए का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हे दूसरे शहरों में ट्रेनिग कैंप में जाने के लिए टै्रवलिंग अलांउस के रूप में बस या ट्रेन का आम किराया जाएगा।
क्या है योग्यता
प्राचीन या मध्यकालीन भारतीय इतिहास आर्कियोलॉजी एंथ्रोपोलॉजी संस्कृत पाली प्राकृत अरबी पर्शियन जियोलॉजी में किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री होगी चाहिए। इस डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत रिजर्व कैटेगिरी 50 फीसदी अंक होने चाहिए उम्र 31 अगस्त 2015 को 25 साल से ज्यादा नही होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन
एएसआई के इस कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदक को लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू देना होगा। लिखित परीक्षा दो सितंबर को है। इंटरव्यू उन्ही लोगों का लिया जाएगा। जो लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए होगें। लिखित परीक्षा में उन्ही आवेदकों को बैठने दिया जाएगा जो अपनी फाइनल ईयर की मार्कशीट दिखाएगें। इसके बिना वे पेपर नही दे सकें।