जर्नीलिज्म में बनाइए कॅरियर

देश विदेश की खबरें लोगों तक पहुंचाने वाले जर्नलिज्म के फील्ड में युवाओं के लिए कई अवसर मौजूद है। समय के साथ जैसे-जैसे प्रौघेगिकी बदली है वैसी वैसी ही इससे जुड़े फील्ड़ भी बढ़े है। आप अपनी रूचि के अनुरूप मीडिया के किसी भी माध्यम का चयन कर सकते है इन मीडिया की ट्रिंग से पहले आपको न्यूज की बेसिक समझ और कम्यूनिकेशन पर कंमाड विकसित करनी होती है। इसके लिए देश में कई अच्छे संस्थान मौजूद है। इस फील्ड से जुड़े संस्थानो और इस क्षेत्र की संभावनाओं के बारे में यहा जाने अलग-अलग क्षेत्रो में हो रहे नए बदलावों और लोगों से जुड़े मुददों को सामने लाने में दिलचस्पी रखने वालों के लिए जर्नलिज्म के फील्ड में अच्छे अवसर हैं। इस फील्ड में शुरूआत में आपको सघंर्ष करना पड़ सकता है लेकिन किसी फील्ड विशेष में कमांड हो जाने पर आपका महत्व बढ़ जाता है अच्छे संस्थान के कोर्स के लिए एटें्रस देना होगा। 

क्या है कोर्सेज 

जर्नलिज्म से जुड़े कोर्सेज अमूमन दो स्तर पर है पहला स्तर ग्रेजुएशन का है और दूसरा पीजी डिप्लोमा या पीजी डिग्री का स्ट्रीम की बाध्यता नही हैं। ग्रेजुएशन के लिए 12 वीं और पीजी डिप्लोमा या डिग्री के लिए ग्रेजुएट होना। 

देनी होगी परीक्षा 

जर्नलिज्म कोर्सेज में प्रवेश के लिए आपको संस्थान की और से आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करनी होती है। इस परीक्षा में समसामयिक घटनाओं के बारे में आपकी जानकारी और लेखन कौशल की परख की जाती है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी लिए जाते है। 

कहां है अवसर 

जर्नलिज्म के फील्ड के प्रसार से अवसरों की सख्ंया बढ़ी है। आपके पास जिन फील्डस में जॉब के अवसर होगें वे इस प्रकार है अखबारें मैगजीन न्यूज एजेंसी टीवी रेडियो वेब पोर्टल आदि। जर्नलिज्म कर चुके लोगों को पीआर जॉब भी मिल सकते है। 

प्रमुख मीडिया स्कूल 

जर्नलिज्म फील्ड में प्रवेश से पहले आप इससे जुड़े कोर्सेज कर सकते है इन कोर्सेज में सबसे पहले जर्नलिज्म के बेसिक पढ़ाते है। कई संस्थान अलग-अलग माध्यमों से जुड़े विशेष कोर्स भी करवाते है। मीडिया कोर्सेज करवाते वाले प्रमुख संस्थान है इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन दिल्ली माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म भोपाल एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म चेन्नई जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी दिल्ली।