इंटरनेशल मार्केटिंग सीखें
इंटरनेशनल मार्केटिंग से जुड़े गुर सीखकर आप दे सकते है अपनी कंपनी के बिजनेस ऑपरेशन्स को वैश्विक विस्तार एसजीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स का यह कोर्स इस दिशा में काफी मददगार साबित हो सकता है। प्रवेश के लिए टेस्ट होगा। मार्केटिंग फील्ड में कॅरियर बनाने के इच्छुक लोगों के पास अपनी इस इच्छा को वैश्विक रूप देते हुए इंटरनेशनल मार्केटिंग के हुनर सीखने कर अवसर है। डीयू के श्री गुरू गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेशनल मार्केटिंग में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। प्रवेश के लिए आवेदक को प्रवेश की प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा।
ग्लोबल हो चुके बिजनेस ऑपरेशन्स में अपनी कंपनी को भी एक अहम खिलाड़ी बनाने में इंटरनेशनल मार्केटिंग की समझ काफी उपयोगी साबित हो सकती है। डीयू के एसजीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने इस फील्ड में उतरने की इच्छा रखने वाले युवाओं से पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेशनल मार्केटिंग में प्रवेश के लिए आवेदन मंगवाए है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपेको ग्रेजुएट होना जरूरी है।
क्या है योग्यता
इंटरनेशनल मार्केटिंग के इस कोर्स में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आपने ग्रेजुएशन की हो। स्ट्रीम कोई भी हो सकती है। ग्रेजुएशन में आपके कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए सैन्य अ़र्द्धसैन्य बलों के वॉडर्स को 5 % की छूट है।
सीटों की संख्या
एसजीजीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स के इस कोर्स में कुल 40 सीटें है। कोर्स की 50% सीटें सिख स्टूडेंटस के लिए आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा 3% सीटें शारीरिक रूप से विकलांग स्टूडेंटस के लिए आरक्षित है। आवेदन से पहले अनिवार्य है। आवेदन से पहले अनिवार्य योग्यताएं जरूर पढ़ लें।
प्रवेश की प्रक्रिया
इस कोर्स में प्रवेश के लिए आपको एट्रेंस एग्जाम देना होगा। दो घंटे के इस पेपर में इकोनॉमिक एंड बिजनेस अवेयरनेस जनरल इंग्लिश क्वांटिटेव एबिलिटी एंड लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े सवाल होगें। इसके बाद जीडी और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।