कैमरे में छिपा है कॅरियर 

शुरूआत में आपको कम पैरो पर भी काम करना पड़ सकता है लेकिन एक अलग ही कहानी बया करती तस्वीरें फोटोग्राफर्स की सैलेरी का ग्राफ लगातार बढ़ाती जाती है। कि सी की वेंडिग में दुल्हन की मुस्कुराहटों और जंगलो में हवा से पतों में होती सरसराहटों को तस्ववीरों में कैद करने वाले प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स का कॅरियर बेहद दिलचस्प होता है। यदि आप भी ऐसा ही कोई क्रिएटिव कॅरियर तलाश रहें हैं तो प्रोफेशनल फोटोग्राफी के बारे में बिना किसी हिचक के गंभीरता से विचार कर सकते है। 

प्रशिक्षण के संस्थान 

वैसे तो अलग अलग शहरो में फोटोग्राफी के गुर सिखाए जाते है लेकिन देश के शीर्ष संस्थानों में मासकॉम या जर्नलिज्म कोर्सेज के तहत फोटोग्राफी की खास क्लासेज ली जाती है एफटीआईआई में वीडियो एडिटिंग का कोर्स कराया जाता है। आईआईएमसी के जर्नलिज्म कोर्सेज में फोटोगा्रफी के लेसन दिए जाते है एमिटी यूनिवर्सिटी में भी फोटोग्राफी से जुड़े कोर्सेज है। 

क्या है  योग्यता

प्रोफेशनल फोटोग्राफी में कॅरियर बनाने के लिए कोई अनिवार्य योग्यता तय नही है। हालाकि कई संस्थानों में सर्टिफिकेट कोर्सेज में प्रवेश देने से पहले 10 वी या 12वीं पास होने की अनिवार्यता रखी जाती है। बतौर शौक फोटाग्राफी करने वाली बहुत से युवाओं को पढ़ाई के साथ या बाद में इसे फुल टाइम अपना लेते है। 

कहां है विकल्प 

प्रोफेशनल फोटोग्राफी के तहत आप धीरे धीरे यह तय करते है कि आपकी पसंद का क्षेत्र क्या है़? यह वेडिंग फोटोग्राफी भी हो सकती है और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी भी आप फोटो जर्नलिस्ट भी बन सकते है। शुरूआत में आप किसी स्थापित फोटोग्राफर के संरक्षण में भी काम सीखना व करना शुरू कर सकते है शुरूआत में पैसा कम हो सकती है। 

फोटो जर्नलिस्ट 

अक्सर फोटो जर्नलिज्म के पाठ में यह बात पढ़ाई जाती है कि आपकी एक तस्वीर अपने आप में कई बातें कह जाती है और यह शब्दों की खपत बचाती है। विभिन्न इवेंटस समस्याओं चर्चित हस्तियों की अदाओं आदि को कैमरे के जरिए दर्शकों व पाठकों के सामने लाने का काम ये प्रोफेशनली ट्रेंड फोटो जर्नलिस्ट ही करते है। इन्हें मीडिया हाउस रखते है।