करें मरीन इंजीनियरिंग 

मरीन इंजीनियरिंग में भविष्य बनाने के इच्छुक लोग कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के ट्रेनिंग प्रोगाम है। प्रवेश ले सकते है। मरीन इंजीनियरिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम की अवधि एक साल है। इस कोर्स को करने के बाद आप भारतीय या विदेशी पोतो पर जूनियर मरीन इंजीनियर के रूप में जॉब पा सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।  पानी के जहाजों की इंजीनियरिंग में एक बेहतर भविष्य बनाने की चाह रखने वाले इंजीनियर्स के पास कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में प्रवेश लेने का एक अच्छा अवसर है। मरीन इंजीनियरिंग के इस कोर्स की अवधि महज एक साल है जिसे करने के बाद प्रशिक्षु मरीन इंजीनियर के रूप में काम कर सकता है। उन्हे काम भारतीय या विदेशी शिपिंग कंपनियो में मिलता है। आवेदन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। आवेदन 15 जुलाई तक करना है इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए कोचीन शिपयार्ड की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है। 
लहरों पर तैरते बड़े बड़े जलयानो की इंजीनियरिंग की बारीकियों की समझ रखने वाले नेवल इंजीनियर्स के लिए भारतीय और विदेशी कंपनियों में है कई अवसर सीएसएल करा रहा है कोर्स 

फिजिकल स्टैंडर्ड 

आवेदन केब लिए कुछ फिजिकल स्टैंडर्ड भी है। आवेदन का कद कम से कम 157 सेमी हो और वजन अनुपात में हो वर्णाधता न हो देखने सुनने की क्षमता अच्छी हो 

क्या है अनिवार्य योग्यता 

एक वर्षीय मरीन इंजीनियरिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए जरूरी है कि आवेदन ने कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ मेकेनिकल नेवल आर्किटेक्चर मेकेनिकल ऑटोमेशन की डिग्री ली हो इसके अलावा आवेदन ने दसवी औरं बारहवीं में अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों आवेदन की उम्र एक अगस्त 2015 को 28 साल से ज्यादा नही होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले अहर्ताएं जरूर पढ़ लें। 

कहां है अवसर 

एक वर्षीय जीएमई ट्रेनिंग करने वाले लोगों को मरीन इंजीनियरिंग से जुड़ा एक सर्टिफिकेट दिया जाता है जो कि इंडियन फॉरेन मर्चेट शिप पर जूनियर मरीन इंजीनियर के रूप में काम करने के लिए जरूरी है। इसके बाद ये लोग तरक्की करके चीफ इंजीनियर के पद तक पहुंच सकते है।