इकोनॉमी में बनायें अपना कॅरियर
अर्थव्यवस्था से प्रत्यक्ष रूप से जुड़कर कॅरियर बनाने वाले युवा भारतीय आर्थिक सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा में तो आवेदन कर ही सकते है साथ ही वे विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनीज में भी उच्च पदों तक अपनी पहुच बना सकते ंहै आज इस फील्ड में कॅरियर बनाने के कई अवसर उपलब्ध है।
आईईएस/आईएसएस
भारतीय आर्थिक सेवा में आवेदन के लिए आवेदन के पास इकोनॉमिक्स अप्लाइड इकोनॉमिक्स/बिजनेस इकोनॉर्मिक्स/इकोमीट्रिक्स में पीजी डिग्री होना आवश्यक है। इसी तरह से भारतीय सांख्यिकी सेवा में बैठने के लिए जरूरी है कि आवेदन ने स्टेटिस्टिक्स/मैथेमेटिकल स्टेटिस्टिक्स/अप्लाइड स्टेटिस्टिक्स में बैचलर्स किया हो या फिर इन्ही सब्जेक्टस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हो इन सेवाओ से जुड़ने वाले आवेदन अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रमुख सरकारी विभागों मे जाते है। यहा ंकॅरियर में ग्रोथ की काफी संभावनाएं मौजूद रहती है।
रिस्क एनालिस्ट
इकोनॉमिक्स और स्टेटेस्टिक्स की अच्छी समझ रखने वाले लोग फाइनेस स्स्कि एनालिस्ट के तौर पर काम कर सकते है। विशेष दक्षता हासिल करने के लिए ये लोग एक्चुरियल सांइस में पीजी डिग्री लेना पसंद करते है। इनका प्रमुख काम विभिन्न क्षेत्रो में मौजूदा जोखिम का आकलन करके क्लाइंटस को सलाह देना होता है। इनके प्रमुख कार्यक्षेत्र पेंशन इंश्योरेंस इन्वेस्टमेंट बैंकि हो सकते है।
चार्टेड अकाउंटेट
आर्थिकी की विशेष समझ रखने वाले युवा ग्रेजुएशन के साथ-साथ या इसके बाद चार्टेड अकाउटेंट के प्रोफेशन में हाथ आजमाते है सीए स्वतत्रं तौर पर भी काम कर सकते है और किसी कंपनी से जुड़कर भी फाइनेशियल ऑडिट के अलावा ये टैक्स प्लानिंग समेत विभिन्न आर्थिक मुददो पर अपनी कंपनी या क्लाइंटस को सलाह भी देते है।
आईईएस/आईएसएस चयन
इन सेवाओ में चयन के लिए आवेदन को प्रवेश परीक्षा देना होती है जिसके दो चरण होते है। पहले चरण लिखित परीक्षा का और दुसरे चरण मैखिक परीक्षा का होता है। लिखित परीक्षा 1000 अंकों की हाती है जबकि मैखिक परीक्षा 200 अंक की होती है। दोनों सेवाओ की लिखित परीक्षा में छह-छह पेपर होते है। पहला पेपर सामान्य अग्र्रेंजी का और दूसरा पेपर सामान्य अध्ययन का होता है। आर्थिक सेवा में अंतिम चार पेपर अर्थशास्त्र से जुड़े होते है जबकि सांख्यिकी सेवा में ये चारों पेपर सांख्यिकी से ही जुड़े होते है। सभी विषयों के पेपर निबंधात्मक प्रकृति के होते है। सवाल अग्रेंजी में पूछे जाते है और जवाब भी अंग्रेजी में ही देने होते है। पहलें और दूसरे पेपर 100-100 अंक के होगें बाकी 200-200के पेपर के पैटर्न को समझकर ही तैयारी करें।
पेपर्स का पैटर्न
सामान्य अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्पत्रो में जो सवाल पुछे जाते है उनका स्तर ग्रेजुएशन वाला होता है जबकि बाकी विषयों से जेड़े पेपर्स में पूछे गए सवाल पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल के होतें है। इन विषयों से विभिन्न टॉपिक्स का विवरण तो युपीएससी की वेबसाइट पर दिया होता है। आवेदको से उम्मीद की जाती है कि उन्हे सांख्यिकी और आर्थिकी के क्षेत्र में भारत के सामने मौजूद प्रमुख समस्याओ की विशेष जानकारी होनी चाहिए।
कैसे हो तैयारी
तैयारी के लिए नोटिफिकेशन आने का इंतजार न करें। यदि आप प्रवेश परीक्षा में बैठना चाहते है तो तैयारी अभी से शुरू कर दें। इस क्रम में वेबासाइट पर दिए सिलेबस के अनुसार चलें मूल सिद्धांतो को स्पष्ट करके आगे चले। अंग्रजी में निबंध और अनसीन पैसेज जैसे सवालों से आपके अंग्रेजी के ज्ञान को भी आंका जाएगा। सामान्य अध्ययन में भारतीय इतिहास भूगोल संविधान और सामान्य जागरूकता संबंधी सवाल होंगें।