रेल्वे इंजीनियरिंग में जॉब पाये
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर ग्रुप (जेई) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर(एसई) ग्रुप में विभिन्न पदो पर नियुक्ति के लिए मंगवाए है इच्छुक लोगों के आवेदन। वैकेंसीज की कुल संख्या हजारों में है। चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा जिसका आयोजन विभिन्न केंद्रो पर 22 अगस्त से 5 सितंबर के बीच किया जाना है।
चयन के दो ग्रुप
रिक्रूटमेंट एग्जाम के जरिए इंजीनियरिंग डिग्री होल्डर आवेदको का चयन कुल दो गु्रप्स के तहत किया जाना है। इन ग्रुप्स में आगे कई पोस्टस है। ये ग्रुप्स और उनकी पोस्टस है जूनियर इंजीनियर ग्रुप इसके तहत जूनियर इंजीनियर डिपो मैटीरियल सुपरिटेंडेंट केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट शमिल है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ग्रुप इसके तहत सीनियर सेक्शन इंजीनियर और चीफ डिपो मैटीरियल सुपरिटेंडेंट शमिल है।
क्या है योग्यता
इन ग्रुप्स के तहत आवेदन की अनिवार्य योग्यतएं इस प्रकार है जूनियर इंजीनियर ग्रुप बीटेके/संबधित स्टीम में या मूल स्ट्रीम की सब स्ट्रीम्स के कॉम्बिनेशन के साथ तीन साल का डिप्लोमा। उम्र सीमा 18-32 साल है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ग्रुप-संबधित स्ट्रीम में या विभिन्न स्ट्रीम्स की सब स्ट्रीम्स के विषयों के कॉम्बिनेशन के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री/एमएससी। उम्र सीमा 20-34 साल निर्धारित है।
प्रवेश परीक्षा
आरआरबी के इस रिक्रूटमेंट में आवेदको को एक कंप्यूटराज्ड प्र्रवेश परीक्षा में बैठना होगा जिसका आयोजन 22 अगस्त से 5 सितंबर के बीच होना है। प्रवेश परीक्षा का एक ही चरण है। परीक्षा में निगेटिव मार्किग का प्रावधान है। गलत जवाब होने पर सवाल के लिए जाएंगे। प्रेत्येक आरआरबी एक साथ प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाएगा।
कैसी होगी परीक्षा
ऑनलाइन परीक्षा में बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे जिनका उददेश्य विभिन्न पदो ंके लिए वर्णित शैक्षणिक अर्हताओ के अनुरूप आवेदेकों की योग्यताओं की माप करना होगा। पेपर में जनरल अवेयरनेस अर्थमेटिमक जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजजिंग जनरल साइंस और टेक्निकल एबिलिटी से जुड़े सावल पुछे जाएंगे। सवाल की कुल संख्या 150 होगी जिनमें से 90 सवाल जनरल साइंस और टेक्नीकल एबिलिटी के होगें शेष 60 सवाल बाकी टॉपिक्स से जुड़े हुए होगें।
कैसे करें तैयारी
रिक्रूटमेंट के विस्तृत नोटिफिकेशन और वेबसाइटस पर परीक्षा का विस्तारित पाठयक्रम दिया हुआ है। इस पाठयक्रम को देखकर तैयारी शुरू की जा सकती है। प्रवेश परीक्षा के टेक्नीकल एबिलिटी के सवालों में उस स्ट्रीम से जुड़े सवाल पुछे जाएगें जिसमें आपने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की होगी। चुंकि परीक्षा की अवधि महज दो घंटे की होगी इसलिए आपका कंप्यूटर फ्रेंडली होना जरूरी है। आपको स्क्रीन पर दिख रहे सवालों को जल्द से जल्द हल करके जवाल देना होगा। इसके लिए तैयार रहें।
कैसे करें आवेदन
आवेदन की भी आर आरबी की वेबसाइट पर कर सकते है। आवेदन एक की आरआरबी में करे एक सें अधिक आरआरबी में आवेदन की स्थिति में आवेदन की कैसिल हो जाएगा। हालांकि योग्यताएं पूरी करने की स्थिति में आप एक ही आरआरबी में जेई और एसएसई दोनो के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आवेदन और भुगतान अगल-अलग करने होगें। जिस भी आरआरबी में आवेदन करना है उसकी वेबसाइट पर जाए और ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक रजिस्ट्रेशन कराए।