सोशल मीडिया द्वारा बिजनेस आइडिया
सोशल मीडिया पर लोगो को कभी किसी मशीन की कम क्षमता पर कमेंट करते हुए तो कभी किसी काम को करने के लिए कोई मशीन मौजूद न होने पर शिकायत करते अक्सर आपने देखा होगा। ऐसे पोस्ट आपके भले ही गुस्सा दिला देते हो। लेकिन यदि ध्यान से देखेंगे तो ये मौजूदा मार्केट प्लेस की एक खामी की और इशारा करते हैं। इससे जन्म ले सकता है आपका बिजनेस आइडिया।
समझें समस्या
कई पोस्ट तो लोगों ने यूं ही गुस्से में डाले होते है। आपको वास्तविक समस्या वाले पोस्ट्रस से इन्हे हटा देना है। अब देखिए कि जिस किसी ने सोशल मीडिया पर ऐसी समस्याएं साझा की है वे कहना क्या चाहते है? समस्या क्या है? क्या यह वाकई समस्या है या उनके समझने में गलती हो रही है?
ढुंढे मौजदा हल
जिस समस्या का कोई यूजर जिक्र कर रहा है जरूरी नही है कि उसका कोई हल मौजूदा न हो। कोई नया समाधान खोजने से पहले उसके मौजूदा हलो के बारे में विचार करें। इसके बाद देखिए कि क्या यह हल ज्यादा प्रचारित नही है? इसका उपाय ढूंढिए।
लाएं नया समाधान
हो सकता है कि यूजर ने जिस समस्या की ओर इशारा किया है उसका वाकई कोई समाधान मौजूद न हो। अब आपको उसका नया समाधान ढूंढना चाहिए। यह नया समाधान ही आपका बिजनेस आइडिया होगा जिसका मार्केट प्लेस आपको पता है।