बैकिंग की करें पूरी तैयारी 

बैंकिंग की तैयारी सही ढंग से करने के लिए मार्किग की मौजूदा स्कीम और अपनी कमजोरी के बारे मे पता होना चाहिए। तभी आप विभिन्न विषयो पर जरूरत के मुताबिक ध्यान दे सकते है। किसी भी विषय को नजर अंदाज न करे। 
बैंकिंग के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोग कई-कई साल तक इसके लिए तैयारी करते है। कुछ लोग इसके लिए कोचिंग संस्थानो से कोचिंग लेते है तो कुछ लोग सिलेबस और मार्किंग स्कीम देखकर सेल्फ स्टडी करते है। यदि आप एक सही रणनीति बनाकर तैयारी करें तो ये दोनो ही तरीके कारगर हो सकते है। रणनीति को सफल बनाने के लिए समय का उचित प्रबंधन भी करके चलना होगा।
बैकिंग की परीक्षाओ की तैयारी करने वाले छात्रो को अक्सर तैयारी करने के लिए पूरी रणनीति समझ नही आ पाती। कोई रीजनिंग में उलझा रहता है तो कोई कमजोर इंग्लिश पर ही काम करता रहता है। नतीजा यह होता हे कि सभी सब्जेक्ट्स के प्रति सटीक अप्रोच बन ही नही पाती है और एग्जाम में उनका कोई न कोई सेक्शन खराब हो ही जाता है बैकिंग की परीक्षा में बैठते समय यदि आप एक सही रणनीति बनाकर चलें और उस पर काम  करें अच्छा स्कोर कर सकेंगे। 

समझे मैथ्स  

बैकिंग के एग्जाम्स मे न्यूमेरिकल एबिलिटी से जुडे़ सवालो का एक अच्छा खासा प्रतिशत रहता है। इन पर खास ध्यान दें। मैथ्स पर कमांड हासिल करने के लिए नियमित रूप से सवालों को हल करें और मॉक टेस्ट पेपर भी हल करके देखें। फार्मूर्ल याद रखें। 

रीजनिंग पर पकड़

बैकिंग के एग्जाम्स में रीजनिंग के सवालो पर विशेष जोर दिया जाता है। कोचिंग संस्थान भी आवेदकों के रीजनिंग और एनालेटिकल स्किल्स पर विशेष काम करते है। रीजनिंग पर पकड़ बनाने के लिए बाजार से रीजनिंग की अच्छी किताबों की मदद ले। इंटरनेट पर ट्यूटोरियल्स से तैयारी करें। इन सवालों को आम जीवन से जोड़कर हल करें।

इंगिलश,जीके, कंप्यूटर 

बैकिंग के एग्जाम्स में इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेय और कंप्यूटर की जानकारी भी जरूरी है इंग्लिश पर पकड़ बनाने के लिए 10वीं, 12वी, तक की किताबें पढें। जीए के लिए नियमित रूप से अखबार पढ़े और कंप्यूटर की जानकारी के लिए छोटी क्लासेज की बुक्स से पढ़ाई शुरू करें।

टाइम मैनेजमेंट 

बैकिंग की परीक्षाओ में चाहे समय समग्र रूप से मिला हो या हर सेक्शन के लिए अलग-अलग अवधि तय हो,प्रभावी समय प्रबंधन जरूरी है। मॉक टेस्ट के दौरान अंदाजा लगा लें कि आपको एक सवाल पर अधिकतम कितना समय देना है। जो सवाल ज्यादा समय ले रहा हो, उस पर ज्यादा देर तक रूकें नही।