चार्टेड अकाउंटेंसी में बनाए कॅरियर

चार्टेड अकाउंटेट बनकर विभिन्न कंपनियो के लेखे-जोखे मे अपना कॅरियर तलाशने  के इच्छुक लोग कर सकते है कॉमन प्रोफिशियसी टेस्ट यानी सीपीटी मे आवेदन सीपीटी भारत मे चार्टेड अकाउंटेसी की परीक्षाओ का सबसे पहला चरण है इस परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर को देश के विभिन्न शहरो मे किया जाएगा । दसंवी करने के बाद आप इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रशन करवा सकते है लेकिन एग्जाम बारहवीं पास करने के बाद ही दिया जा सकता है। आवेदन 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होगे। 

सीपीटी-पहला कदम

सीपीटी का अर्थ है- कॉमन प्रोफिशियंसी टेस्ट। चार्टेड अकाउंटेंसी के फील्ड मे जाने के इच्छुक लोगों के लिए यह पहली परीक्षा है इंस्टीटयूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेटस ऑफ इंडिया इस परीक्षा का आयोजन साल मे दो बार करता है। एक बार जून मे और एक बार दिसंबर मे। इस बार इसका आयोजन 18 दिसंबर 2016 को होगा। परीक्षा का आयोजन दो सेशन्स मे होगा। मॉर्निग सेशन और ईवनिंग सेक्शन। 

क्या है योग्यता

सीपीटी में वे लोग आवेदन कर सकते है जो 12वीं पास कर चुके है या 12वीं की परीक्षा दे रहे है 10वी पास कर चुके लोग कॉमन प्रोफिशियंसी कोर्स के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर 12वी के दौरान इस परीक्षा मे बैठ सकते है इस परीक्षा को क्लीयर करने के बाद आप सीए के कोर्स मे औपचारिक रूप से प्रवेश कर जाते है इसके बाद अगले स्तरो के कोर्स किए जाते है। 

कैसी होगी परीक्षा

कॉमन प्रोफिशियंसी टेस्ट का आयोजन दो सेशन्स में किया जाता है परीक्षा मे कुल चार विषयो से जुडे़ सवाल पूछे जाते है और इनका उददेश्य इन विषयो मे आवेदक की बेविक नॉलेज को आंकने का होता है। मॉर्निग सेशन मे दो सेक्शन है। जिनके लिए कुल अंक 100 है। सेशन के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। पहला सेक्शन फंडामेटल्स ऑफ अकाउंटिंग है और दूसरा मर्केटाइल लॉज। पहला सेक्शन 60 और दूसरा 40 अंक का है। दोपहर के सेशन मे भी दो सेक्शन है जिनके लिए कुल अंक 100 और अवधि दो घंटे है। पहला सेक्शन जनरल इकोनॉमिक्स और दूसरा सेक्शन क्वांटिटेटिव एप्टीटयूड का है। 

कैसे करे आवेदन   

सीपीटी मे बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पर जाए। यहां दिए लिंक के जरिए ऑनलाइन आवेदन करे। आप वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करके भी भर सकते है। भरे हुए फार्म का प्रिंट  आउट लें उस पर साइन करे और इसे आईसीएआई की संबधित शाखा के दफ्तर मे सुची ब्रॉशर मे दी गई है। आवेदन से पहले दिशनिर्देश जरूर पढ लें। 

आवेदन शुल्क

सीपीटी मे आवेदन करने के लिए आपको आवदेन शुल्क का भुगतान करना होगा भरे फॉर्म के साथ शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट जन्मतिथि प्रमाण पत्र की प्रति और 10वीं की मार्कशीट की प्रति विशेष वर्ग प्रमाणपत्र की प्रति भेजनी होगी। ये प्रतियां अटेस्टेड हो। आवेदन करने का शुल्क 6000 रूपए निर्धारित है। इस शुल्क मे रीडिंग मटीरियल मॉडल टेस्ट पेपर ई-लर्निग डीवीडी वेबकास्ट स्टडी मैटीरियल का खर्च शामिल है। 

सीए बनने की प्रक्रिया 

सीए बनने के लिए आपको कई चरणों से होकर गुजरना हातो है सीपीटी इन चरणों की पहली परीक्षी है। सीपीटी के माध्यम से चार्टेड अकाउंटेसी मे प्रवेश लेने के इच्छुक लोगो एक चरणबद्ध प्रक्रिया का पालन करना होता है। सबसे पहले तो आपको 10वीं पास करने के बाद कॉमन प्रोफिशियसी कोर्स के लिए रजिस्टर करवाना होगा और साथ-साथ 12वीं की पढाई करनी होगी। 12वीं करने के दौरान या  इसे पास कर लेने के बाद आप सीपीटी मे बैंठ सकते है। 12वीं और सीपीटी क्लीयर करने के बाद आप इंटीग्र्रेटेड प्र्राफेशनल कंपीटेंस कोर्स के लिए रजिस्टर करवा सकते है। इसे क्लीयर करने के बाद प्रक्टिकल ट्रेनिंग होती है। आपको सीए के फाइनल कोर्स में अपना रजिस्ट्रशन करवाना होता है।