शोध और लेक्चरशिप 

क्या है नेट भारतीय कॉलेजों या विश्वविघालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता या जूनियर रिसर्च फैलोशिप हासिल करना चाहते है तो आपके लिए नेट क्लीयर करना बहुत आवश्यक है। आपकी योग्यता की परख के लिए सीबीएसई नेट की परीक्षा आयोजित करवा रही है। जेआरएफ क्लीयर करने वाले लोग पोस्ट ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट में शोध के भी अधिकारी होते है और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के भी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसरशिप मिलना या सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसरशिप का फैसला परीक्षा के अकों के आधार पर होगा इसलिए नेट में बेहतरीन प्रदर्शन बहुत जरूरी हैं। 

रिजल्ट का फार्मूला 

जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जरूरी है कि आवेदक ने पहले दूसरे व तरीके पेपर में न्यूनतम क्रमश 40 फीसदी 40 व 75 फीसदी अंक हासिल किए हों एससी एसटी शावि ओबीसी(नॉन क्रीमी लेयर) के लिए यह 35 फीसदी 35 फीसदी व 60 फीसदी हैं। इसके बाद विषय व वर्ग के अनुसार मेरिट बनेगी शीर्ष 15 फीसदी असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य होगें सूची में आए शीर्ष लोगों को जेआरएफ के लिए चुना जाएगा। 

क्या है योग्यता 

नेट में वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो यूजीसी की लिस्ट में वर्णित किसी विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अकों के साथ मास्टर्स कर चुके हैं। एससी एसटी शावि ओबीसी(नॉन क्रीमी लेयर) के आवेदकों के लिए यह 50 प्रतिशत है। फाइनल ईयर की परीक्षा दे रहे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही वे पीएचडी डिग्री धारक भी आवेदन के पात्र है जो तक अपनी मास्टर्स कर चुके थे जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए अधिकतम उम्र सीमा 28 साल एससी एसटी शावि और महिला आवेदको को पांच साल की छूट है जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अप्लाई करने वालो के लिए कोई अधिकतम उम्र सीमा तय नही है। आवेदको को अपने पोस्ट ग्रेजुएशन के सब्जेक्ट में ही नेट देना चाहिए लेकिन यदि वह विषय सूची में नही है तो इससे जुड़ा विषय चुन सकते है। 

तीन होगें पेपर 

नेट में प्रश्नपत्रों की संख्या तीन होगी तीनों पेपर एक ही दिन यानी 28 जून को होने है। पहला और दूसरा पेपर 100-100 अको का होगा और तीसरा पेपर कुल 150 अको का होगा पहले पेपर में 60 प्रश्न होगे जिनमें से 50 को हल करना होगा इस पेपर के लिए कुल सवा घटें का समय मिलेगा। दूसरे पेपर में कुल 50 प्रश्न होगें इन सभी प्रश्नों को हल करना होगा और इसके लिए भी सवा घंटे का ही समय मिलेगा तीसरे पेपर में कुल 75 सावल पूछें जाएगें और ये सभी प्रश्न अनिवार्य होगें इस पेपर को हल करने के लिए आवेदक के पास कुल ढाई घंटे का समय होगा। इन पेपर्स में आवेदक द्वारा स्कोर किए गए अंको के आधार पर वे जेआरएफ व असिस्टेंट प्रोफेसरशिप या सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसरशिप के लिए पास माने जाएगें नेट का आयोजन कुल 84 सब्जेक्टस में किया जाना है। 

आवेदन प्रक्रिया 
कैसे करें आवेदन 

नेट की परीक्षा में बैठने के इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पर जाएं यहां एप्लीकेशन फॉर्म नेट का टैब दिया है। उसपर क्लिक करके आप लॉगइन पेज पर पहुंचेंगे आवेदन के चार चरण है। पहले चरण में आपको फॉर्म भरना है। इसके बाद एप्लीकेशन नंबर मिलेगा। उसे नोट करें दूसरे चरण में फोटो व साइन अपलोड करे। 

आवेदन शुल्क 

पहले के दोनो चरण पूरे करने के बाद आपको तीसरे चरण में एप्लीकेशन फीस भरनी है। फीस का भुगतान डेबिट क्रेडिट कार्ड से भी हो सकता है और सिडिकेट आईसीआईसीआई कैनरा बैंक में चालान भरकर भी जनरल आवेदको के लिए आवेदन शुल्क 600 रूपए है। ओबीसी के लिए यह शुल्क 300 रूपए और एससी एसटी शावि आवेदको के लिए यह शुल्क 150 रूपए है। शुल्क भरने के बाद वेबासइट से कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करना होगा।