जर्नलिज्म में संवारें कॅरियर 

कई है कोर्सेज 

जिस तरह मास कम्यूनिकेशन के माध्यम कई है उसी तरह इससे जुड़े कोर्स भी कई है। आप बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन(बीजीएमसी) या एमजेएमसी कर सकते है। डिग्री कोर्सेज के अलावा जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा भी करवाया जाता है। साथ ही कई जगह रेडियो जॉकी का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म का डिप्लोमा भी करवाया जाता है। 

क्या है योग्यता 

टाम तौर पर मासकॉम या जर्नलिज्म से जुड़े कोर्सेज में प्रवेश 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद मिलता है। इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए किसी विशेष स्टीम की बाध्यता नही होती लेकिन इतनी अपेक्षा जरूर रखी जाती है कि सामान्य जानकारी के अलावा देश-विदेश की घटनाओं की मूल समझ आप के अंदर होनी चाहिए इसके अलावा अपनी भाषा पर आपकी विशेष पकड़ होनी चाहिए साथ में अग्रेजी का ज्ञान आपके लिए मददगार होगा। 

कैसे करें तैयारी 

इन संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तैयारी किसी एक सीमित अवधि में नही की जा सकती। अच्छे प्रदर्शन के लिए आपकी रूचि और नियमित अभ्यास दोनो जरूरी है। इसके लिए नियमित रूप से अखबार पढ़ने से आपको रोजाना हो रहे बदलावों की जानकारी मिलेगी वही अखबारों के संपादकीय पन्नों के लेख आपको किसी विषय पर अपनी समझ बनाने में मदद करेगें लेखन क्षमता में निखार लाना भी जरूरी है। 

कहां है अवसर 

जर्नलिज्म में कोर्स करवाने वाले कई प्रमुख संस्थानों में प्लेसमेंट से जुड़ी सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। यहां से पढ़कर निकलने वाले स्टूडेंटस को न्यूज एजेंसीज अखबारों मैगजीन्स टीवी चैनल्स रेडियो चैनल्स में अवसर मिलते है। इसके अलावा कई एनजीओ भी इन सस्ंथानों में प्लेसमेंट के लिए आते है। मास कम्यूनिकेशन के बड़े से बड़े माध्यमों में अधिकांश भर्तियां कैंपस प्लेसमेंट के जरिए ही होती है। इस तरह उन्हे एक अच्छी शुरूआत का मंच मिल जाता है। 

कैसे मिलता है प्रवेश 

जर्नलिज्म के कोर्स करवाने वाले प्रमुख संस्थानों में प्रवेश के लिए पहले के लिए पहले एक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। इस प्रवेश परीक्षा में आपको सामान्य ज्ञान करंट अफेयर्स लेखन या वाचन क्षमता आदि की परख की जाती है। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन करवाया जाता है और इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू आयोजित करवाया जाता है। इसके बाद अतिंम सूची तैयार की जाती है।