सीटैट स्कोर से बनें सरकारी टीचर 

सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने के इच्छुक लोगों की योग्यता जांच के लिए सीबीएसई की ओर सक कराई जाने वाली सीटैट परीक्षा का आयोजन आगामी सितंबर में किया जाएगा। इस परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। सीटैट की दी कैटेगिरीज है। पहली कक्षा एक से पांच तक को पढ़ाने के इच्छुक लोगों के लिए है और दूसरी कैटेगरी कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए है। परीक्षा का आयोजन 18 सितंबर को होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2016 है। सितंबर में होने वालों परीक्षा की तैयारी को ब्रशअप करने के लिए आपके पास दो महीने है। विभिन्न सरकारी स्कूल अपने यहां टीचर नियुक्त करने से पहले सीटैट स्कोर को वरीयता देते है। इस बार यह परीक्षा 18 सितंबर को आयोजित की जाएगी स्कूल्स द्वारा नियुक्तियों से जुड़ी अधिसूचना निकाले जाने के बाद आप वहां आवेदन कर सकते है और अपने सीटैट स्कोर का उल्लेख कर सकते है। कई निजी स्कूल भी टीचर सलेक्शन में सीटैट के स्कोर को महत्व देने लगे है। 

क्या है योग्यता 

कक्षा एक से पांच कम से कम 50 के साथ 12 वीं या एलीमेंट्री स्पेशल एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा 45 के साथ 12 वीं और एनसीटीई के अनुरूप दो साल का एलीमेंट एजुकेशन डिप्लोमा या 50 से 12 वीं के बाद बीएलएड या ग्रेजुएशन के बाद दो साल एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा कक्षा छह से आठ ग्रेजुएशन और दो साल का एलीमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा या 55 के साथ ग्रेजुएशन और एक साल की बीएड या 50 के साथ 12वीं और चार वर्षीय बीएलएड बीए बीएससी एजुकेशन आदि 

कहां-कहां लागू 

सीटैट का स्कोर केंद्र सरकार के विभिन्न स्कूलों में लागू होता है इन स्कूलों में केंद्रीय विघालय नवोदय विघालय सेंट्रल तिब्बतन स्कूल आदि तो आते ही है साथ ही साथ चंडीगढ़ दादरा और नगर हवेली दमन और दीव अंडमान और निकोबार दीप समूह लक्षदीप दिल्ली के स्कूल भी आते है। कुछ गैर सहायता प्राप्त प्राइवेट स्कूल भी सीटैट के आधार पर नियुक्ति देते हैं। राज्य सरकार के स्कूलों में टीईटी से नियुक्ति होती है लेकिन राज्य सरकार चाहे तो टीईटी के स्थान पर सीटैट को स्वीकार कर सकती है। 

कैसी होगी परीक्षा 

सीटैट में दोनो कैटेगरीज के लिए परीक्षा अलग-अलग होगी आप दोनो में भी बैठ सकते है परीक्षाओं के प्रारूप इस प्रकार है 

पेपर-1 

पहले पेपर में आपसे कुल 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएगें प्रत्येक सवाल एक अंक का होगा ये सवाल चाइल्ड डवलपमेंट एंड पेडगॅाजी लैग्वेज 1 लैग्वेज 2 मैथ्स एनवायर्नमेंटल स्टडीज से जुड़े होगे हर शीर्षक से जुड़े 30-30 सवाल पूछे जाने है। 

पेपर-2  

दूसरे पेपर में भी 150 बहुविकल्पीय सावल होगें ये चाइल्ड डवलपमेंट एंड पेडागॅाजी लैग्वेज 1 लैग्वेज 2 मैथ्स एंड साइंस मैथ्स और साइंस टीचर के लिए सोशल स्टडीज सोशल साइंस सांशल स्टडीज सोशल साइंस टीचर के लिए से होगें 

कैसे होगा चयन 

सीटैट में चयन का अर्थ यह होता है कि आपने एक तय प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है। सीटैट क्लीयर करने के लिए आपको सीबीएसई की ओर से आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा देनी होगी एक ही दिन में दो पेपर आयोजित कराए जाते है पेपर-1 कक्षा एक से पांच तक का टीचर बनने के लिए है जबकि पेपर-2 कक्षा छह से आठ तक का टीचर बनने के लिए दोनो पेपर अलग-अलग समय पर होगे और आप दोनो के लिए भी आवेदन कर सकते है प्रष्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनो में उपलब्ध होगे इन पेपर्स में आपके प्रदर्शन के आधार पर आपको सीटैट का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है जिसमें आपको सीटैट में मिला स्कोर अंकित रहता है। एक तय प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले का ही सीटैट क्लीयर माना जाता है।