एनआईटी से करें पीएचडी 

अपने पसंदीदा विषय में पीएचडी करने के लिए स्टूडेंटस अक्सर राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठित संस्थानों में जाना पसंद करते है एनआईटी उतराखंड ऐसा ही एक संस्थान है और यहां इस समय पीएचडी कोर्स के एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। अगर आप इंजीनियरिंग सोशल साइंसेज मैथ्स या इंग्लिश में पीएचडी करना चाहते है तो आगामी दो अगस्त तक आवेदन कर सकते है 

क्या है सब्जेक्टस 

पीएचडी के लिए संस्थान में जिन सब्जेक्टस के ऑप्शन आपके पास है वे इस प्रकार है मैकेनिकल इंजीनियरिंग सिविल इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनिरिंग इलेक्टॉनिक्स इंजीनियरिंग मैथेमेटिक्स इंग्लिश और सोशल साइंसेज 

क्या है योग्यता 

आवेदक ने कम से कम फर्स्ट क्लास में संबधित विषय में मास्टर डिग्री ली हो या फर्स्ट क्लास से बैचलर्स के बाद संबधित विषय के मास्टर कोर्स में कम
से कम 55 अंक लिए हो गेट स्कोर नेट एसईटी जरूरी है। 

कैसे होगा चयन 

योग्य आवेदको को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में कम से कम 40 अंक हासिल करने वाले लोगों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा चयनित आवेदकों के नाम वेबसाइट पर डाल दिए जाएंगे आपको जाकर प्रवेश संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करनी हैं।